फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police help protesting farmers distribute food products among them at singhu border

दिल्ली पुलिस किसानों की सेवा में रही तत्पर, सिंघु बॉर्डर पर ऐसे की किसानों की मदद

Sun, 29 Nov 2020 12:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi police help protesting farmers distribute food products among them at singhu border
पुलिस ने बांटा किसानों को सामान - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन पर शुक्रवार को प्रहार करने वाली दिल्ली पुलिस नरम भी दिखी। शनिवार को पुलिस आंदोलन कर रहे किसानों को दूध, चाय बिस्कुट खिलाकर फर्ज भी पूरा कर रही है। सिंघु बोर्डर से कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले जो अपने आप में बहुत कुछ कह रहे थे।

विज्ञापन


सिंघु बोर्डर पर शुक्रवार से ही प्रदर्शनकारी किसान अपना डेरा जमाए हुए हैं। वह जंतर मंतर पर आकर अपनी बात सरकार को बताना चाह रहे हैं। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर सरकार उन्हें इस बात की इजाजत नहीं दे रही है।
विज्ञापन


ऐसे में किसानों ने सिंघु बोर्डर पर ही अपना डेरा जमा दिया है। किसानों का कहना है कि वह अपने साथ छह माह का राशन पानी लेकर आए हैं। लेकिन किसानों की मदद के लिए भी दिल्ली के लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी किसानों को चाय बिस्कुट खिला रहे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि कालकाजी के एक एनजीओ गुरु अमरदास सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए चाय और बिस्कुट लाया गया था। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके आला अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता के साथ किसानों के बीच जाएं और सामान का वितरण करवाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed