फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has issued an advisory regarding traffic system for three days

तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली: आईजीआई हवाईअड्डे तक प्रभावित रहेगा यातायात, जान लीजिए किस रूट से करना है सफर

Fri, 25 Aug 2023 06:14 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Aug 2023 06:14 PM IST
सार

दिल्ली में तीन दिनों आईजीआई हवाई अड्डे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।  अपने वाहनों से हवाई अड्डे तक यात्रा करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Delhi Police has issued an advisory regarding traffic system for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ॉदिल्ली में  जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इसी के चलते  8 से 10 सितंबर तक आईजीआई हवाई अड्डे तक यातायात प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को आने-जाने के लिए मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन का उपयोग करने का सुझाव दिया। हालांकि, जो लोग अभी भी शहर के विभिन्न हिस्सों और एनसीआर क्षेत्रों से अपने वाहनों से हवाई अड्डे तक यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली रेंज पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि किसी भी इलाके में पैदल जाने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। लोग मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिद पैदल जा सकते हैं। जी-20 सम्मेलन को करवाने में हर नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। पहचान साबित करने के बाद नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को आने-जाने दिया जाएगा। उन्होंने मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, 8 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 11.59 बजे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सड़क यात्रा प्रभावित रहेगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर हवाई अड्डे जाने वाले यात्री मेट्रो की जगह सड़क का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें पर्याप्त समय लेकर यात्रा की योजना बनाने की जरूरत है।

पुलिस एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि जो लोग गुरुग्राम से आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 तक सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, वे NH-48 - राव गजराज सिंह मार्ग-पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड - UER II - सर्विस रोड NH-48 - T3 टर्मिनल रोड ले सकते हैं। इसी तरह टर्मिनल-1 तक पहुंचने के लिए यात्री NH-48 - राव गजराज सिंह मार्ग-पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड - UER II - सर्विस रोड NH-48 - T3 टर्मिनल रोड - सर्विस रोड NH-48 - संजय टी-प्वाइंट - उलान बटार ले सकते हैं।

द्वारका से टी3 तक, यात्री द्वारका सेक्टर-22 रोड - यूईआर II - सर्विस रोड एनएच-48 - टी3 टर्मिनल रोड का उपयोग कर सकते हैं। टी1 के लिए, वे द्वारका सेक्टर-22 रोड - यूईआर II - सर्विस रोड एनएच-48 - टी3 टर्मिनल रोड - सर्विस रोड एनएच-48 - संजय टी-प्वाइंट - उलान बातर मार्ग से होकर यात्रा कर सकते हैं।

जो लोग नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से टी3 और टी1 की ओर यात्रा कर रहे हैं, वे एम्स चौक - रिंग रोड - मोती बाग चौक - आरटीआर मार्ग - संजय टी-प्वाइंट - सर्विस रोड एनएच-48 - टी3 टर्मिनल रोड और संजय टी-प्वाइंट से का उपयोग कर सकते हैं।  इसी तरह, पश्चिमी दिल्ली से टी3 और टी1 तक यात्रियों को पंजाबी बाग चौक - रिंग रोड - राजा गार्डन चौक - नजफगढ़ रोड - पंखा रोड - डाबरी-द्वारका रोड - रोड नंबर 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड - सेक्टर- लेने की सलाह दी गई है। 

उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से टी3 और टी1 तक, यात्री आईएसबीटी कश्मीरी गेट - रानी झाँसी फ्लाईओवर - रोहतक रोड - पंजाबी बाग चौक - रिंग रोड - राजा गार्डन चौक - नजफगढ़ रोड - पंखा रोड - डाबरी द्वारका रोड - रोड नंबर 224 का उपयोग कर सकते हैं। डाबरी-गुरुग्राम रोड - सेक्टर-22, द्वारका रोड - यूईआर-II - सर्विस रोड एनएच-48 - टी3 टर्मिनल रोड/उल्लान बटार मार्ग और टर्मिनल टी1 से यात्रा कर सकते हैं।

यातायात नियमों के तहत मोटर चालकों को यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है और उनसे मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने का अनुरोध किया जाता है। विशेष रूप से नई दिल्ली स्टेशन को आईजीआई एयरपोर्ट टी3 के माध्यम से द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन से जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ऑरेंज लाइन) से जोड़ा गया है।

उत्तर–दक्षिण कॉरिडोर
रिंग रोड-आश्रम चौक–सराय काले खां-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्ठिर सेतु-आईएसबीटी कश्मीरी गेट-रिंग रोड-मजनू का टीला, एम्स चौक से-रिंग रोड-धौला कुआं-रिंग रोड-बरार स्क्वायर-नारायणा फ्लाईओवर-राजौरी गार्डन जंक्शन-रिंग रोड-पंजाबी बाग जंक्शन-रिंग रोड -आजाद पुर चौक।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर
सन डायल/डीएनडी फ्लाईओवर से-रिंग रोड-आश्रम चौक-मूलचंद अंडरपास-एम्स चौक-रिंग रोड-धौला कुआं-रिंग रोड-बरार स्क्वायर-नारायणा फ्लाईओवर, युधिष्ठिर सेतु से-रिंग रोड-चंदगी राम अखाड़ा-माल रोड–आजाद पुर चौक – रिंग रोड–लाला जगत नारायण मार्ग। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए अजमेरी गेट की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर सड़क यात्रा 10 सितंबर को 5 से 13 बजे तक प्रभावित रहेगी। लोग मेट्रो से रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से धौला कुआं-रिंग रोड-नारायणा फ्लाईओवर-मायापुरी चौक–कीर्ति नगर मेन रोड–शादीपुर फ्लाईओवर– पटेल रोड (मुख्य मथुरा मार्ग) – पूसा गोल चक्कर-पूसा रोड-दयाल चौक – पंचकुइयां रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – चेम्सफोर्ड रोड पहाड़गंज साइड या मिंटो रोड– अजमेरी गेट साइड के लिए भवभूति मार्ग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से युधिष्ठिर सेतु– बुलेवार्ड रोड – रानी झांसी फ्लाईओवर – झंडेवालान गोल चक्कर – डी.बी. गुप्ता रोड – शीला सिनेमा रोड – पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर सड़क यात्रा 10 सितंबर को 5 से 13 बजे तक प्रभावित रहेगी।

दक्षिण और पूर्वी दिल्ली से रिंग रोड – आश्रम चौक–सराय काले खां–दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे– नोएडा लिंक रोड– पुस्ता रोड – युधिष्ठिर सेतु – आईएसबीटी कश्मीरी गेट – लोथियन रोड – छत्ता रेल – एस.पी. मुखर्जी मार्ग – कौड़िया पुल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें। पश्चिम और उत्तरी दिल्ली से पंजाबी बाग जंक्शन–रोहतक रोड–रानी झांसी फ्लाईओवर– लोथियन रोड – छत्ता रेल – कौड़िया पुल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।

हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए दक्षिण दिल्ली से धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड–एम्स चौक–बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु–लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड–लोधी रोड–नीला गुम्बद–हजरत निजामुद्दीन मार्ग-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक पहुंचें। पूर्वी दिल्ली से नोएडा लिंक रोड–दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे–महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) – निजामुद्दीन एंट्री – II रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।


पश्चिम दिल्ली से  पंजाबी बाग जंक्शन–महात्मा गांधी रोड (रिंग रोड)–राजा गार्डन चौक–नारायणा फ्लाईओवर–धौला कुआं फ्लाईओवर–रिंग रोड–एम्स चौक–बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु – लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड–लोधी रोड–नीला गुंबद–हजरत निजामुद्दीन मार्ग–निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन स्टेशन तक पहुंचें ।

उत्तरी दिल्ली से मुकरबा चौक–डॉ. के.बी. हेडगेवार मार्ग (आउटर रिंग रोड)–मजनू का टीला–चंदगी राम अखाड़ा–रिंग रोड से युधिष्ठिर सेतु की ओर वाएं लूप–जीटी रोड–शात्री पार्क–पुस्ता रोड / नोएडा लिंक रोड–दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे–महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)–निजामुद्दीन एंट्री–II रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक पहुंचें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed