Viral Video: बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस करना पड़ा महंगा, दिल्ली पुलिस ने काटा 11 हजार का चालान
दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर किए गए ट्वीट में कहा है कि एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, जिसमें बाइक को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विस्तार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलती बाइक की टंकी पर लड़की को उल्टा बैठाकर रोमांस करने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काटा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मोटरसाइकिल चला रहा है, जबकि युवती उसके सामने बैठी है और बिना हेलमेट पहने हुए उसे गले लगा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए मजेदार पोस्ट की है।
वीडियो में आगे आरोपी बाइक सवार कई गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए भी नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर किए गए ट्वीट में कह है कि एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, जिसमें बाइक को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इन लापरवाही के तहत मामला हुआ दर्ज
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है।
मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने की मजेदार पोस्ट
अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने करीब 29 सेकेंड का वीडियो साझा किया है। जिसमें फिल्म गंगाजल के मीम्स 'भारी मिस्टेक हो गया सर...एकदम ब्लंडर हो गया' का जिक्र करते हुए मजे लिए हैं।
Taking cognisance of a viral video wherein the two-wheeler was being driven dangerously, @dtptraffic has booked the offender under appropriate sections. A total fine of Rs. 11,000 has been imposed.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2023
Please don't copy movies. Drive safe. Be safe.#DriveSafe#RoadSafety pic.twitter.com/P6auuS4YAS