फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police files sedition charges against Chairman of Delhi Minority Commission Zafarul Islam Khan for controversial social media post

फेसबुक पोस्ट: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम पर देशद्रोह का केस दर्ज

Sat, 02 May 2020 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi police files sedition charges against Chairman of Delhi Minority Commission Zafarul Islam Khan for controversial social media post
डॉक्टर जफरुल इस्लाम खान - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। विवादित फेसबुक पोस्ट लिखने के कारण दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कई संगठनों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।  

विज्ञापन


क्या लिखा था जफरुल ने?
फेसबुक पोस्ट में जफरुल ने लिखा था कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा। हालांकि, जफरुल ने सभी आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा था कि उन्होंने मुल्क के बाहर कभी मुल्क के खिलाफ काम नहीं किया है।
विज्ञापन


जफरुल इस्लाम ने मंगलवार (28 अप्रैल) को अपनी लंबी फेसबुक पोस्ट में लिखा था- भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद कुवैत। हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे। वे भूल गए कि भारतीय मुस्लिमों के अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं। जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने जफरुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की थी। वहीं, हिंदू सेना ने भी दिल्ली पुलिस से मांग की थी कि जफरुल इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उधर, विवाद खड़ा होने पर जफरुल इस्लाम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी देश के खिलाफ जाकर नहीं बोला है। हिंदुत्व का मतलब कुछ लोग भारत से जोड़ रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed