फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police files charge sheet in case of harassment and intimidation of TV journalist

महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में आरोप पत्र दाखिल

Fri, 17 May 2019 10:56 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi police files charge sheet in case of harassment and intimidation of TV journalist
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी की रैली में महिला पत्रकार से बदसलूकी व धमकी देने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। यह रैली जनवरी 2018 में आयोजित हुई थी और करीब 20 लोगों ने महिला पत्रकार को धमकी देते हुए भद्दे इशारे किए थे। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी प्रीति परेवा के समक्ष दिल्ली पुलिस ने नोएडा निवासी अपूर्वा सिंह के खिलाफ रास्ता रोकने, अभद्र इशारे व भाषा का प्रयोग, धमकी देने संबंधी धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पेश आरोप पत्र में वीडियो फुटेज की सीडी के साथ कई दस्तावेज व फोरेंसिक रिपोर्ट संलग्न की है। अपूर्वा सिंह से पुलिस ने पूछताछ की थी लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक निजी समाचार चैनल की महिला पत्रकार से करीब 20 लोगों ने 9 जनवरी 2018 को बदसलूकी की, उसका रास्ता रोका और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed