{"_id":"62dcd227ef838b598126dd0e","slug":"delhi-police-disclosed-the-case-of-finding-dead-body-in-fridge-delhi-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: घर में 50 लाख कैश का पता लगा तो बदल गई बड़े भाई की नीयत, फिर हथौड़े से पीट कर दिया काम तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: घर में 50 लाख कैश का पता लगा तो बदल गई बड़े भाई की नीयत, फिर हथौड़े से पीट कर दिया काम तमाम
Sun, 24 Jul 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:56 AM IST
सार
सीलमपुर में फ्रिज के अंदर शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटपाट के लिए सगे भाई ने मुंहबोले बेटे के साथ मिलकर जाकिर हुसैन की जान ली थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीलमपुर थाना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीलमपुर में फ्रिज के अंदर शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने चंद ही घंटों बाद सुलझा लिया। जाकिर हुसैन (50) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे भाई ने मुंहबोले बेटे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने जाकिर के बड़े भाई आबिद हुसैन और मुंहबोले बेटे जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल दोनों ने लूटपाट के लिए जाकिर की हत्या की थी। आबिद को पता चला था कि उसके भाई के घर में 50 लाख से अधिक का कैश और इतने ही कीमत के जेवरात रखे हैं। उनको लूटने के अलावा आबिद को अपने पुश्तैनी मकान के कागजात भी चाहिए थे।
इसकी वजह से आबिद व जाहिद ने हथौड़े से वार कर जाकिर की हत्या की और बाद में शव फ्रिज में ठिकाने लगा दिया, लेकिन सीसीटीवी की मदद से दोनों चंद ही घंटों बाद पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख कैश और पूरी जूलरी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम 7.15 बजे गौतमपुरी की गली नंबर-7 के मकान से फ्रिज में पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान कारोबारी जाकिर के रूप में हुई। जाकिर मकान में अलग रहता था। इसकी पत्नी और दो बेटे अलग मकान में रहते थे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा एफएसएल व जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे।

पुश्तैनी प्रॉपर्टी बेचकर बेटियों की शादी करना चाहता था
जाकिर अपने परिवार से अलग रहता था। उसके पास काफी पैसा था। आबिद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की एक पुश्तैनी प्रॉपर्टी संगम विहार में है। आबिद चाहता था कि वह प्रॉपर्टी को बेचकर बेटियों की शादी कर दे लेकिन जाकिर इसके लिए तैयार नहीं था। आबिद को पता चला कि जाकिर के घर में 50 लाख रुपये कैश और इतनी ही रकम के जेवरात रखे हुए हैं।
उसके मन में लालच आ गया और उसने भाई की हत्या कर लूटपाट की साजिश रच ली। बाद में वारदात को अंजाम दे दिया। पूछताछ में आरोपी आबिद ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह जाकिर के घर पहुंचा। उस समय जाकिर घर में मौजूद था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने सिर पर हथौड़े से वार कर जाकिर की हत्या कर दी और शव फ्रिज में छिपा दिया।
इसके बाद इन लोगों ने घर से कैश और जेवरात लूटने के अलावा पुश्तैनी जमीन के कागजात भी लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।