फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Crime Branch busts illegal casino running in farm house

गुरुजी कहने पर खुलता दरवाजा: दिल्ली में फार्म हाउस पर चल रहा अवैध कैसीनो, पांच मालिक समेत 47 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच  फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध कैसिनो के पांच मालिक समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch busts illegal casino running in farm house
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दक्षिण दिल्ली के डेरा गांव छतरपुर में फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध कैसिनो के पांच मालिक समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश के समय फार्म हाउस में 20 से ज्यादा महिला कर्मचारी मौजूद थी। पुलिस ने कैसिनो से 8.06 लाख नगद, कैसिनो टेबल, कैसिनो टोकन, अवैध शराब, फ्लेवर्ड हुक्का और म्यूजिक सिस्टम जब्त किया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर पवन को सूचना मिली थी कि छतरपुर में स्थित एक फार्म हाउस में अवैध कैसीनो संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में गुप्त व तकनीकी माध्यम से जानकारी विकसित की गयी। इसके बाद एसीपी रमेशचंद्र लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन, इंस्पेक्टर पवन व महिपाल, एसआई अमित, एसआई रविंद्र हुड्डा, महिला एसआई सिमरन की टीम ने डेरा गांव, छतरपुर में स्थित फार्म-हाउस पर छापेमारी की। उस समय परिसर के अंदर, कैसीनो में कई जुआरी मौजूद थे व जुआ खेल रहे थे। कैसीनो में हुक्का व शराब भी परोसी जा रही थी।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद, हरियाणा निवासी अमित कुमार (39),सतेंद्र सहगल, (29), साहिल गुजराल (35), तेजिंदर सिंह (37) और मिथुन तनेजा (43 ) इसके मामलिक हैं । इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन व एसआई रविंद्र हुड्डा की टीम ने इन पांचों मालिक समेत 47 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण सभी को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी आयोजकों ने बताया कि अवैध कैसीनो एक किराए के फार्म हाउस में चल रहा था। वे अपने परिचितों व ग्राहकों को फोन व व्हाट्सएप द्वारा फार्म हाउस की लोकेशन साझा करता थे। फार्म हाउस में प्रवेश प्रतिबंधित था और दरवाजा केवल गुरुजी कोड बताने पर खोला जाता था । प्रत्येक टेबल पर एक से आठ तक के अंक लिखे थे और प्रत्येक अंक पर एक सट्टेबाज बैठ सकता था, जिससे कुल आठ सट्टेबाज ही एक बार में भाग ले सकते थे। 


खेलने के लिए या तो टोकन खरीदना पड़ता था या आयोजकों से उधार लेना पड़ता था। आयोजकों द्वारा 500 से 10,000 तक के टोकन का उपयोग किया जा रहा था। आयोजक प्रत्येक सट्टेबाज को तीन पत्ती वितरित करता था और फिर सट्टेबाजों को एक-एक करके अपने कार्ड दिखाने होते थे। जिसके पास तीन समान कार्ड की बड़ी संख्या होती, वह विजेता घोषित किया जाता था। टेबल पर खिलाडियों द्वारा रखे गए सभी टोकन विजेता की संपत्ति हो जाती थी। दिए गए स्थान से सट्टेबाज अगले दिन टोकन को नगदी में परिवर्तित करा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed