फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable stole cash and jewellery worth Rs 1 crore from Special Cell storehouse

पुलिस मालखाना से पुलिसवाले किए एक करोड़ साफ: 50 लाख कैश तो 60 करोड़ के गहने उड़ाए, इस चोरी पर बन सकती है फिल्म

Mon, 02 Jun 2025 09:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 09:25 PM IST
सार

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो आरोपी ने यह वारदात मालखाने की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ही अंजाम दिया था। दरअसल आरोपी जब मालखाने में पहुंचा तो उसे किसी पुलिसकर्मी ने रोकने की कोशिश नहीं की। 

विज्ञापन
Delhi Police constable stole cash and jewellery worth Rs 1 crore from Special Cell storehouse
दिल्ली पुलिस के हवलदार ने स्पेशल सेल के मालखाने में किए एक करोड़ की नकदी व जेवरात चोरी - फोटो : Meta AI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आतंक विरोधी सेल कही जाने वाले स्पेशल सेल के मालखाने में चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि मालखाने में डाका डालने वाला दिल्ली पुलिस का हवलदार खुर्शीद आलम है। वह मालखाने से करीब 51 लाख रुपये की नकदी व 50 से 60 लाख रुपये के जेवराहत चुरा कर ले गया। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी हवलदार को चोरी के मामला सामने आने के बाद छह घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी पहले स्पेशल सेल में तैनात था।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाह ने बताया कि आरोपी हवलदार खुर्शीद की लोधी कॉलोनी स्थित इस एनडीआर यूनिट के मालखाने में तैनात रहा है। वह मालखाने के प्रभारी की गैर-हाजिरी में मालखाने को संभालता था। अब उसका तबादला पूर्वी जिले में हो गया था और उसे 25 मई को ही स्पेशल सेल से रिलीव किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार ने स्पेशल सेल के मालखाने में 30 मई को चोरी की थी। पहले यहां तैनात होने के कारण वह स्पेशल सेल में घुसकर सीधे मालखाने चला गया। यहां से वह एक करोड़ रुपये ज्यादा की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गया।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चोरी का ये मामला सामने आया तो हवलदार की तलाश शुरू की गई। सेल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और 30 व 31 मई की रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे चुराया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि उसने वारदात किस कारण की और पहले भी कर चुका है क्या? ऐसे में वह मालखाने की सभी चीजों से वाकिफ था।

पुलिस के सामने ही दिया वारदात को अंजाम
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो आरोपी ने यह वारदात मालखाने की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ही अंजाम दिया था। दरअसल आरोपी जब मालखाने में पहुंचा तो उसे किसी पुलिसकर्मी ने रोकने की कोशिश नहीं की। दरअसल आरोपी हवलदार पहले यहां मालखाने में तैनात था, इसलिए यहां तैनात कर्मचारियों को लगा कि वह शायद किसी आधिकारिक काम से आया होगा। इस प्रकार आरोपी सीधे अंदर तक बिना रोकटोक के चला गया और इस वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से निकल भी गया. पुलिस को आशंका है कि आरोपी इस तरह की वारदातों को पहले भी अंजाम देता रहा होगा।

करोड़ों का माल बरामद
फिलहाल मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 51 लाख रुपये की नगदी के अलावा भारी मात्रा में सोना बरामद कर लिया है। अब पुलिस अपने रिकार्ड का मिलान कर रही है। इसमें पता किया जा रहा है कि कितने प्रतिशत रिकवरी हुई और कितनी बाकी है। इसके अलावा पुलिस आरोपी की अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस को किया शर्मसार
चोरी की इस घटना ने न सिर्फ पुलिस विभाग को शर्मसार किया है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और विश्वास की नींव को भी झकझोर दिया है। जिस जगह पर देशभर के बड़े आतंकवाद और गैंगस्टर मामलों से जुड़ी सबूतों को सुरक्षित रखा जाता है, वहीं से चोरी होना पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगाता है। इस पूरी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा नहीं होती और अगर होती है, तो फिर एक हवलदार इतनी बड़ी चोरी कैसे कर सकता है।

चाबी पहले ही बनवा ली थी
आरोपी हवलदार ने चोरी की प्लानिंग काफी पहले कर ली थी। इसलिए उसने मालखाने की डुप्लीकेट चाबियां बनवा ली थीं। इन्हीं चाबियों के सहारे आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने चोरी करने के लिए भी अपने पुराने ऑफिस को ही चुना। ऐसे में जब वह मालखाने गया तो किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। वहां मौजूद अधिकतर लोग उसे अच्छे से जानते थे। उन्हें लगा कि वह किसी काम से आया है। वह सीधे अंदर तक गया और चोरी करने के बाद चुपचाप बाहर आ गया। किसी को उसके ऊपर शक नहीं हुआ।

पहले से वारदात नहीं की
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुश्वाह ने बताया कि ये भी संदेह है कि खुर्शीद ने पहले भी मालखाने में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस कारण उसकी भूमिका को चैक किया जा रहा है। ये देखा जा रहा है कि मालखाने में पहले तो चोरी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed