फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: police constable hanging from car, hit by divider, hospitalized

दिल्ली: कार से लटक रहे हवलदार को डिवाइडर से टकराया, अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Sep 2020 05:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2020 05:20 PM IST
सार

  • मारने से रोका तो हवलदार को कार से घसीटकर ले गए
  • मालवीय नगर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की

विज्ञापन
Delhi: police constable hanging from car, hit by divider, hospitalized
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस के हवलदार पवन ने एक युवक को मार रहे कार सवार युवकों को रोका तो आरोपियों ने हवलदार पर पर हमला कर दिया और मौके से भागने लगे। हवलदार ने कार के अंदर हाथ डालकर आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार का हाथ पकड़ लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। आगे जाकर आरोपियों ने हवलदार को डिवाइडर से भेड़ दिया। हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। हवलदार को कई जगह चोटें आई हैं। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को कुछ कार सवार एक युवती को लोहे की रॉड आदि से पीट रहे थे। तभी मालवीय नगर थाने में तैनात हवलदार पवन वहां पहुंच गया। हवलदार ने आरोपियों को पकडने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार को हाथ पकड़ लिया और हवदलार को घसीटते लगे। आरोपी हवलदार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद शिवालिक चौक, मालवीय नगर पर हवलदार को डिवाइडर से भेड़ दिया। हवलदार बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


हवलदार को एम्स में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ में फैक्चर आया और एक कान खराब हो गया है। हवलदार थाना पुलिस ने हवलदार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी जिस युवक को पीट रहे थे वह युवक भी मौके से गायब हो गया। रविवार शाम तक आरोपी व पीड़ित के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed