अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस: त्योहारों से पहले मॉकड्रिल, 170 कर्मियों ने लिया हिस्सा, देखें अभ्यास की तस्वीरें
त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले में एंटी-रायट मॉक ड्रिल की, जिसमें 170 जवान, वाटर कैनन, गैस गन्स और वज्र वाहनों के साथ शामिल हुए। पुलिस ने दंगे के कृत्रिम परिदृश्य में प्रैक्टिस की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों की शुरुआत के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शनिवार सुबह उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने एंटी राइट (दंगा विरोधी) मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 170 जवानों ने हिस्सा में लिया। इसमें कई थानों की पुलिस भी हथियारों व दंगा विरोधी वाहनों के साथ मौजूद थी।
जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। पुलिस ने तमाम लोगों से भाईचारा बनाए रखने के अलावा आम लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा। इस मौके पर कई दूसरी एजेंसियों ने भी हिस्सा लिया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेला फॉर्म, यमुना खादर, शास्त्री पार्क में सुबह आठ बजे मॉक ड्रिल होना थी। एक एसीपी, सात इंस्पेक्टर के अलावा बाकी 162 जवान वाटर केनन, वज्र वाहन, विक्रांत, गैस गन्स के अलावा दूसरे वाहनों के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस व दूसरी एजेंसियां भी वहां पहुंच गई।
बिल्कुल दंगे का कृत्रिम सीन बनाकर पुलिस का एक्शन और एहतियात बरतने के तमाम प्रेक्टिस की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने जवानों को दंगे के समय लोगों से निपटने के तमाम गुर दिए। मॉक ड्रिल के दौरान वाटर केनन, गैस गन और दूसरे हथियारों का प्रयोग किया गया।