फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police commissioner helping people through twitter in lockdown social media boon

दिल्ली : ट्विटर पर फरियाद के बाद कमिश्नर कर रहे मदद, लॉकडाउन में मददगार साबित हो रहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म

Tue, 19 May 2020 07:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 19 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
delhi police commissioner helping people through twitter in lockdown social media boon
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म मददगार साबित हो रहा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी टिवट्र पर दिन-रात मदद मांगी जा रही है। लोगों की फरियाद सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव भी तत्काल उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


अमन जायसवाल नाम के ट्विटर अकाउंट होल्डर ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को ट्वीट कर पटना से दिल्ली इलाज कराने आए एक मरीज के लॉकडाउन में फंसे होने की सूचना दी। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल पीड़ित परिवार का मोबाइल नंबर पताकर उन्हें मदद मुहैया कराई। इसी तरह जोरावर सिंह ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी देकर ग्वालियर जाने के लिए पास मुहैया कराने की अपील की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संबंधित डीसीपी को पास जारी करने का निर्देश दिया। ऐसे कई दूसरे लोग भी हैं, जिन्हें पुलिस कमिश्नर से सीधे संवाद कर मदद मिल रही है। कमिश्नर की ट्विटर पर सक्रियता देखने के बाद जिलों के सभी डीसीपी भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


955 गर्भवती महिलाओं की मदद
लॉकडाउन में गर्भवती महिलाओं के लिए पुलिस संजीवनी का काम कर रही है। दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन की इस पूरी अवधि के दौरान 955 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। सोशल मीडिया पर अपील मांगने के बाद कई महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed