फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police caught two people including an American citizen flying a drone

Alert in Delhi: पुलिस ने अमेरिकी नागरिक सहित दो को लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ; मामला दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

पूछताछ में विदेशी शख्स की पहचान कैलिफोर्निया अमेरिका निवासी जस्टिन एंड्रयू ले (27) और ओल्ड चंद्रावल हरिजन बस्ती निवासी जितेंद्र (33) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Delhi Police caught two people including an American citizen flying a drone
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जी 20 की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस इन दिनों हाई अलर्ट पर है। राजधानी की सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, एरियल और खिलौना हेलिकॉप्टर वगैरह उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। इस दौरान आदर्श नगर इलाके में एक विदेशी के जरिए ड्रोन उड़ाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम में मैसेज फ्लैश होते ही पुलिस अधिकारी मौके की ओर भागे। वहां एक अमेरिकी नागरिक ड्रोन के जरिए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने फौरन विदेशी नागरिक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अमेरिकी दूतावास को सूचना देकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशलपुरी आजादपुर की झुग्गी में रहने वाले संजय वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर आया था। तभी उसने देखा कि दो व्यक्ति एक छत पर खड़े होकर ड्रोन उड़ा रहे हैं। आस पास के लोग उन्हें ड्रोन उड़ाते हुए देख रहे थे। ड्रोन उड़ाने वाला एक व्यक्ति विदेशी था। उनसे इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि इनके पास ड्रोन उड़ाने का कोई सरकारी आदेश नहीं था। ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी होने की वजह से पुलिस ने विदेशी शख्स और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। दोनों उन्हें लेकर आदर्श नगर थाने पहुंची। उसके बाद दोनों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में विदेशी शख्स की पहचान कैलिफोर्निया अमेरिका निवासी जस्टिन एंड्रयू ले (27) और ओल्ड चंद्रावल हरिजन बस्ती निवासी जितेंद्र (33) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि जितेंद्र किसी संस्था में काम करता है। वह विदेशी युवक को इलाके के स्लम दिखाने के लिए आया था। जिसका वह ड्रोन के जरिए वीडियो बना रहा था। 

सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। संयुक्त टीम ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज कर इन्हें पाबंद किया है। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास को इसकी जानकारी देकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed