फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police catches snatcher with help of Mobile founder app in Dwarka

मोबाइल छीनकर भाग चुका था बदमाश, लेकिन एक गलती के कारण घर तक पहुंच गई पुलिस

Wed, 24 Jun 2020 09:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police catches snatcher with help of Mobile founder app in Dwarka
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के द्वारका नॉर्थ जिले की पुलिस ने बुधवार को छिनतई के एक आरोपी को मोबाइल फाउंडर ऐप की मदद से पकड़ा है। आरोपी लूट के बाद मोबाइल को स्विच ऑफ करना भूल गया था, जिसके बाद ऐप की मदद से पुलिस उसतक पहुंच गई। आरोपी की बाइक के रंग के आधार पर उसके घर के बाहर पुलिस ने रात भर नजर बनाकर रखी। 

विज्ञापन


सुबह जैसे ही वह घर के बाहर आया तो उसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती करने पर उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके पास से लूटे गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस के मुताबिक 21 जून को रात करीब 8:30 बजे सेक्टर -14 मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल फोन छीनने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित रविकांत से आरोपी की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पीड़ित ने अपने मोबाइल में फाउंडर ऐप डाउनलोड कर रखा था। इसके बाद उस ऐप की मदद से पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी। पुलिस को उत्तम नगर में एक हास्टल के पास लोकेशन मिल गई। 

मौके पर पहुंचने के बाद घनी आबादी में आरोपी का पता लगा पाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए पुलिस ने इलाके में चौड़े टायर वाली काले रंग की अपाचे बाइक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित की बताई जानकारी के अनुसार एक घर के बाहर लूट में इस्तेमाल बाइक खड़ी मिल गई। 
 

पुलिस ने घर के बाहर घेराबंदी कर आरोपी के बाहर निकलने का इंतजार किया। काफी देर होने के बाद एक शख्स घर से बाहर निकलकर बाइक के पास जाता है। उसे देखते ही पुलिस ने टीम ने संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ थाने ले आई। 

पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद सलाम बताया। पूछताछ पर उसने मोबाइल लूट से इनकार किया, लेकिन लगातार पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगी अशोक के साथ मिलकर अपराध करता था। 

उन्होंने द्वारका इलाके में बाइक से कई मोबाइल छिनतई की वारदातें की थीं। 10-12 मोबाइल फोन इकट्ठा करने के बाद सहयोगी अशोक उन्हें बेच देता था। पुलिस टीम अब आरोपी अशोक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed