{"_id":"692bdd9a4b0e9fa728032bfc","slug":"delhi-police-busted-major-counterfeit-cigarette-racket-seizing-over-3-5-lakh-counterfeit-cigarettes-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़: दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, कीमत 50 लाख... दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़: दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, कीमत 50 लाख... दो गिरफ्तार
Sun, 30 Nov 2025 11:31 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:31 AM IST
सार
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 3.5 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3.5 लाख से अधिक नकली सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से हुई है, जहाँ पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि हमें एक आदमी के बारे में जानकारी मिली जो नकली सिगरेट का धंधा करता है। हमने लाहौरी गेट इलाके के पास छापा मारा और गोल्ड फ्लेक और मार्लबोरो जैसे ब्रांड मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 3.5 लाख सिगरेट हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Massive seizure of 3.5 lakh counterfeit cigarettes, two held. DCP North Raja Banthia says, "... We received information about a man dealing in fake cigarettes. We conducted a raid near the Lahori Gate area and found brands such as Gold Flake and Marlboro. Around… pic.twitter.com/Im4FI1WdH0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 30, 2025
जिनकी कीमत 50 लाख रुपये है।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे पास के फतेहपुरी इलाके के हैं। वे बहुत लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। हम बनाने वालों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।
पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली सिगरेट का कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम ने लाहौरी गेट के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को गोल्डफ्लेक और मार्लबोरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की नकली सिगरेट का एक विशाल भंडार मिला। कुल मिलाकर लगभग 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त की गईं, जिनका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये आंका गया है।