फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police busted illegal arms factory in Meerut

दिल्ली पुलिस ने मेरठ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री, आरोपी और सप्लायर गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2019 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police busted illegal arms factory in Meerut
आरोपी और सप्लायर के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पूर्व जिले की एसटीएफ ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्टरी से एक कट्टा, दो कारतूस, अवैध हथियार बनाने का काफी सामान व औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले मेरठ निवासी आरोपी व सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार एसटीएफ प्रभारी मुकेश मोंगा की टीम ने 22 सितंबर को गांव बंस कवखुर्द, मुरादाबाद यूपी निवासी मशरूर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पांच कट्टे व आठ कारतूस बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


मशरूर ने बताया था कि वह अवैध हथियार अमरोहा, यूपी निवासी आसिफ अली से लेता था और आगे सप्लाई करता था। उसने दो कट्टे व दो कारतूस अपने दोस्त फहीम को बेचे हैं। इसके बाद न्यू सीलमपुर निवासी फहीम को दो कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ अली की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर मुकेश मोंगा की देखरेख में एसआई रामकुमार व कृपाल की टीम बनाई गई। काफी दिनों की तफ्तीश के बाद सराय काले खां से आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर उसके गांव पिपलोटी खुर्द, तहसील हसनपुर, अमरोहा स्थित उसके घर से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस को आसिफ अली ने बताया कि वह अवैध हथियार गांव राधाना मेरठ यूपी निवासी इस्तकार से लेता था। इसके बाद इस्तकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके गांव राधाना मेरठ स्थित दबिश दी। घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान मिला। घर से 40 बैरल, 50 ट्रिगर स्प्रींग, तीन ड्रिल मशीन, तीन ग्रिपर मशीन, लोहे की राड व वेेल्डिंग मशीन बरामद की हैं। 


इस्तकार से आसिफ ढाई हजार रुपये में कट्टा लेता था। वह मशरूर को चार हजार रुपये में बेच देता था। मशरूर दिल्ली व एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई करता था। इस्तकार ने बताया कि वह दिल्ली में दो हथियार तैयार करता था और कई सालों से अवैध हथियार बना रहा है। एक हथियार बनाने पर 500 रुपये का खर्च आता था। आसिफ अली अपने रिश्तेदार मशरूर के कहने से अवैध हथियार सप्लाई करने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed