{"_id":"5f26f0fb877ceb56b7077565","slug":"delhi-police-arrested-the-owner-of-cine-mirchi-production-company-and-producer-of-the-the-great-indian-casino-on-charges-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिने मिर्ची प्रोडक्शन कंपनी के मालिक व फिल्म निर्माता ठगी में गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर कर रही है पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिने मिर्ची प्रोडक्शन कंपनी के मालिक व फिल्म निर्माता ठगी में गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर कर रही है पूछताछ
Sun, 02 Aug 2020 10:29 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंद्रकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सिने मिर्ची प्रोडक्शन कंपनी के मालिक और बॉलीवुड फिल्म द ग्रेट इंडियन कैसीनो के निर्माता को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे चंडीगढ से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस उसे पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसपर आरोप है कि उनसे लोगों को अपनी कंपनी में पैसे लगाने के एवज में अच्छी खासी रकम देने का वादा कर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शाखा के संयुक्त आयुक्त ओ पी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान नजफगढ निवासी चंद्रकांत शर्मा(41) के रूप में हुई है। पीड़ित धीरज कुमार ने शाखा में ठगी की शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि एम्स में डाटा ऑपरेटर का काम करने वाले अनिल ने उन्हें सिने मिर्ची प्रोडक्शन कंपनी के मालिक चंद्रकांत शर्मा से द्वारका स्थित आवास पर मिलवाया। चंद्रकांत ने धीरज व अन्य निवेशकों को बताया कि उनकी कंपनी मनोरंजन व्यवसाय से जुड़ी है और लगभग हर साल फिल्म से मोटा मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म द ग्रेट इंडियन कसीनो बना चुके हैं और लस्ट वाला लव फिल्म बना रहे हैं। उसने निवेशकों को कंपनी के विभिन्न योजना के बारे में बताया और निवेश करने पर 60 से 70 फीसदी लाभ देने का प्रलोभन दिया। उसने बताया कि निवेशकों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार दैनिक, मासिक और वार्षिक लाभ देगा।
विज्ञापन
उसकी बातों में आकर निवेशकों ने कंपनी में पैसे जमा करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ शुरूआती महीनों में भुगतान करने के बाद कंपनी ने पैसा देने में आनाकानी करने लगी। निवेशकों ने चंद्रकांत शर्मा को इस बात के लिए घेरा तो वह लोगों को पोस्ट डेटेड चेक दिया जो बाउंस हो गया। बाद में वह निवेशकों को धमकाने लगा। उसके बाद निवेशकों ने शाखा में इसकी शिकायत की। उसके बाद चंद्रकांत फरार हो गया। 88 निवेशकों से कंपनी में करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था।
शिकायत के बाद पुलिस ने चंद्रकांत की तलाश में दिल्ली के अलावा जयपुर में छापेमारी की। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। अंत में पुलिस ने उसे चंडीगढ से गिरफ्तार कर लिया।