फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested Nandu Gang's miscreant Monu

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के बदमाश मोनू को किया गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद

Sun, 10 Aug 2025 09:02 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Aug 2025 09:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested Nandu Gang's miscreant Monu
पुलिस ने नंदू गैंग के बदमाश मोनू को किया गिरफ्तार - फोटो : X @ANI

दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के एक सदस्य, ईश्वर सिंह उर्फ मोनू, उम्र 40 वर्ष, को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद, द्वारका सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह पहले भी सात मामलों में शामिल था।

विज्ञापन

धोखाधड़ी में 9 साल से फरार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने धोखाधड़ी के मामले में 9 साल से फरार जालसाज को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक उसकी पहचान उत्सव रेजीडेंसी, रोहिणी निवासी नवल किशोर उर्फ विनोद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम कार्ड चुराकर 60 हजार रुपये निकालने तीन गिरफ्तार
पालम इलाके में बुजुर्ग को साइकिल से टक्कर मारकर एटीएम कार्ड चुराकर 60 हजार रुपये निकालने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। इनके कब्जे से पुलिस ने शिकायतकर्ता के 20500 रुपये, पेन और आधार कार्ड समेत सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बिंदापुर निवासी अमान, उसके पिता अफजाल और दौलतबाग मुरादाबाद निवासी इमरान के रूप में हुई है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 17 जुलाई को महावीर एन्क्लेव निवासी एक बुजुर्ग ने पालम थाने में मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed