{"_id":"6560c089a7f446faca06c7f0","slug":"delhi-police-arrested-member-of-neeraj-bawania-gang-vikrant-who-absconding-in-robbery-case-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से अधिक केस दर्ज: नीरज बवानिया गिरोह से जुड़ा सक्रिय बदमाश विक्रांत गिरफ्तार, लूट के मामले में था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से अधिक केस दर्ज: नीरज बवानिया गिरोह से जुड़ा सक्रिय बदमाश विक्रांत गिरफ्तार, लूट के मामले में था फरार
Fri, 24 Nov 2023 09:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:14 PM IST
सार
आरोपी प्रवीण उर्फ विक्रांत ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति को को लूट लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने प्रवीण समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विकासपुरी थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में वांछित अपराधी प्रवीण उर्फ विक्रांत को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल उपायुक्त आलोक कुमार के अनुसार, एसीपी वेदप्रकाश की टीम को नीरज बवानिया गैंग के सक्रिय सदस्य प्रवीण उर्फ विक्रांत की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। पता लगा कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने और स्थान बदल रहा था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी प्रवीण उर्फ विक्रांत रेलवे स्टेशन, गढ़ी हरसुरु, गुरुग्राम (हरियाणा) के पास है। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर करमवीर, इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई अनिल कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर अपराधी निवासी बागपत, यूपी निवासी प्रवीण उर्फ विक्रांत (45) पुत्र सरदार सिंह को २१ नवंबर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी प्रवीण उर्फ विक्रांत ने अपने साथियों के साथ परवेंदर खन्ना नामक व्यक्ति को विकासपुरी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई, 2020 को लूट लिया था। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने प्रवीण समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रायल कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी, लेकिन उसके बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और जमानत तोड़ दी। आरोपी अब तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवानिया के निर्देश पर प्रतिद्वंद्वी अशोक प्रधान गिरोह के सदस्यों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहा था।
विज्ञापन