{"_id":"62d87e9d7fe1c860a93e95f1","slug":"delhi-police-arrested-man-who-roamed-around-as-fake-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एसआई बताकर परिवहन भवन में घुसने की कोशिश, फर्जी परिचय पत्र दिखाकर झाड रहा था रौब, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एसआई बताकर परिवहन भवन में घुसने की कोशिश, फर्जी परिचय पत्र दिखाकर झाड रहा था रौब, गिरफ्तार
Thu, 21 Jul 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:06 AM IST
सार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली पुलिस का फर्जी परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखाता था। उसे रौब दिखाने का शौक था। वह काफी समय ये पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक शख्स खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बताकर परिवहन भवन में मंगलवार शाम को घुसने की कोशिश कर रहा था। वह दिल्ली पुलिस का फर्जी परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखा रहा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी सुधार कुमार (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवहन भवन की सुरक्षा में गेट पर सिक्यूरिटी इंचार्ज अवतार सिंह मंगलवार शाम को खड़े हुए थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस का परिचय पत्र दिखाकर परिवहन भवन में घुसने लगा। अवतार सिंह ने उसे रोक लिया और चेकिंग कराने के लिए कहा। आरोपी खुद को अशोक विहार पुलिस स्टेशन में पीएसआई के पद पर तैनात होने की बात करते हुए रौब दिखाने लगा। अवतार सिंह को उस पर संदेह हुआ तो उसने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। जांच करने पर उसका परिचय पत्र फर्जी पाया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह परिचय पत्र दिखाकर रौब दिखाता था। उसे रौब दिखाने का शौक था। वह काफी समय ये पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था।
विज्ञापन