{"_id":"5ee8ed348ebc3e42d3713390","slug":"delhi-police-arrested-four-people-involved-in-more-than-hundred-snatching-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचिंग का शतक लगाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 85 मोबाइल समेत चोरी का अन्य सामान बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नेचिंग का शतक लगाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 85 मोबाइल समेत चोरी का अन्य सामान बरामद
Tue, 16 Jun 2020 09:33 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उतर-पश्चिम जिले में झपटमारी और लूटपाट का शतक लगाने वाले गैंग के चार बदमाशों को जिले के स्पेशल स्टॉफ और शालीमार बाग थाना पुलिस ने साथ मिलकर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ मॉडल (22), राजेश उर्फ मोटा उर्फ प्रदीप (22), शिवम उर्फ छिपकली (18) और मो. आमिर (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
राजेश शालीमार थाने का घोषित बदमाश है। वहीं आमिर व शिवम झपटे गए मोबाइल के खरीदार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 85 मोबाइल फोन, 66 मोबाइल की स्क्रिन, 14 लेडीज पर्स व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूट व झपटमारी के 115 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उतर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि दस जून को स्कूटी सवार बदमाशों ने शालीमार बाग इलाके में रेखा सिंह नामक महिला से उनका पर्स लूट लिया था। पर्स में मोबाइल के अलावा कीमती सामान मौजूद था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने 12 जून को सचिन नाम के आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह राजेश के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता है। बाद में झपटे गए मोबाइल को शिवम व आमिर को बेच दिया जाता है।
जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने पहले राजेश, उसके बाद शिवम व आमिर को दबोच लिया। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल पुर्जों के अलावा 85 मोबाइल, एक बाइक, चार स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ। आमिर मोबाइल का मैकेनिक है। वह पुलिस से बचने के लिए मोबाइल के पुर्जे अलग-अलग कर के बेचता था।