फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested an arms supplier illegal firearms supply syndicate

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, कई ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद

Wed, 07 Feb 2024 04:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested an arms supplier illegal firearms supply syndicate
आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुरहानपुर निवासी गंधदास दावर (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 20 पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में दयाल के लिए काम करता है। प्रत्येक पिस्टल की सप्लाई करने पर उसे 1000 रुपये कमीशन मिलता था। दो साल से वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य जगह हथियार पहुंचा रहा था।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक, कुलदीप सिंह, एसीपी राहुल कुमार सिंह की टीम को खबर मिली कि हथियार तस्कर रोहिणी में आने वाला है। इस पर द्वारकाधीश अपार्टमेंट सेक्टर-11, रोहिणी के पास पिकेट लगाकर गंधदास को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैग की तलाशी लेने पर 20 पिस्टल मिलीं। दयाल ने दिल्ली में किसी को देने के लिए पिस्टल भेजी थीं। आरोपी ने बताया कि दयाल को एक पिस्टल के बदले 25 से 30 हजार रुपये मिलते हैं। वह बेरोजगार था। एक जानकार के जरिये वह दयाल के संपर्क में आया। दयाल ने उसे हथियार ले जाने के लिए राजी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed