फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested accused of ten Murder in Jharkhand

दिल्ली: दस हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार, बम धमाका कर ली थी लोगों की जान

Sat, 11 Feb 2023 03:54 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Feb 2023 03:54 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस को झारखंड के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी के झारखंड से वारदातों को अंजाम दे पहले शिमला में छिपा था, जिसके बाद वह हिमाचल पुलिस के डर से दिल्ली में पहुंच गया। लेकिन कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दिल्ली आते ही आरोपी को काबू कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Police arrested accused of ten Murder in Jharkhand
झारखंड का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में 10 से ज्यादा लोगों की हत्या करने वाला डॉन छिपने के लिए दिल्ली आ गया। मगर उत्तरी जिले की कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दिल्ली में घुसते ही उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ झारखंड में हत्या के 10 और रंगदारी के 4 मामलों समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने बम धमाका कर कई लोगों की जान ले ली थी। आरोपी बिना सिम के चार मोबाइल फोन चला रहा था। वह इन मोबाइल फोन को इंस्टाग्राम, व्हाटसएप और फेसबुक से चला रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रांची, झारखंड निवासी सन्नी उर्फ सन्नी सिंह उर्फ रिशभ बशीश उर्फ रिशभ सिंह और ऋषि झारखंड से भाग कर शिमला में छिप गया था। रांची, झारखंड पुलिस ने इसकी सूचना शिमला पुलिस को दी। शिमला पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी पंजाब नंबर की टैक्सी पकड़कर दिल्ली आ गया। कश्मीरी गेट थाने में तैनात इंस्पेक्टर(एटीओ)संतोष कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि सन्नी दिल्ली में छिपने आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए एसीपी कोतवाली विजय सिंह की देखरेख में कश्मीर गेट थानाध्यक्ष कुमार जिवेश्वर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, कश्मीरी गेट बस अड्डा चौकी प्रभारी रणविजय व एसआई टेक सिंह की विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने आईएसबीटी के पास बैरीकेड लगाकर चेकिंग शुरू और टैक्सी को रोककर आरोपी को सन्नी को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी। झारखंड पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लेकर रवाना हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सभी मामले में रांची, झारखंड में दर्ज है। ये झारखंड का सबसे बड़ा डॉन है और इसने अपना गिरोह बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार बदमाशों ने विदेशी से छीना पर्स
नई दिल्ली के मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन इलाके में तजाकिस्तानी के एक नागरिक से झपटमारी का मामला सामने आया है। बदमाश पीड़ित से पर्स छीनकर कार में सवार होकर फरार हो गए। पर्स में 5700 डॉलर थे। पीड़ित की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कार की पहचान कर रही है।


पीड़ित रुस्तमजोदा असदुल्लोई तजाकिस्तान में रहते हैं। वह छह फरवरी को अपनी बीमार बहन का इलाज करवाने के लिए भारत आए थे। आईपी एक्सटेंशन स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनकी बहन भर्ती है। बृहस्पतिवार शाम वह अस्पताल से कुछ सामान लेेने के लिए बाहर गए थे। सामान खरीदने के लिए उन्होंने पर्स निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed