फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police alert regarding Independence Day security

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
-होटलों, गेस्ट हाउस सहित अन्य जगहों की सुरक्षा का ले रही है जायजा
विज्ञापन


-खामियां सामने आने पर पुलिस कर रही है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने आतंकवाद विरोधी अभ्यास तेज कर दिया है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस होटल, गेस्ट हाउस साइबर कैफे और पार्किंग की जांच के साथ नौकर, किरायेदार और कर्मचारियों के सत्यापन में तेजी लाने के लिए बैठकें शुरू कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति समारोह से पहले दिल्ली में अपना ठिकाना न बनाए इसके लिए पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस के सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रही है। इन जगहों पर पुलिस डोर मेटल डिटेक्टर लगे होने, सीसीटीवी कैमरे के रखरखाव, 15 दिन की फुटेज को सुरक्षित रखने, रजिस्टर पर आने वालों के बारे में जानकारी रखने सहित अन्य सुरक्षा के पहलूओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से सुरक्षा जांच की जा रही है और लोगों को इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस नागरिकों की सुविधा और उन्हें जागरूक करने के लिए आरडब्ल्यूए, सुरक्षा गार्डों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें कर रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को किसी भी लावारिस वस्तु या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों के जरिए घोषणाओं में यह बात कही जा रही है। साथ ही बाजारों और शॉपिंग मॉल्स पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है। पुलिस मेट्रो स्टेशनों सहित अन्य जगहों के पार्किंग स्थलों की भी जांच कर रही है। इन जगहों पर काफी दिनों से पार्क किए गए वाहनों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed