{"_id":"5fad5c701538ea716a640619","slug":"delhi-police-action-continues-against-the-sale-of-firecrackers-many-places-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, कई जगह मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, कई जगह मारा छापा
Thu, 12 Nov 2020 09:31 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पटाखा जलाने और बेचने पर प्रतिबंध है। बावजूद लोग चोरी छिपे दीपावली से पहले पटाखा खरीदकर उसे जला रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस ने अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनसे 2879.522 किलो पटाखे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस ने राजधानी के इलाके में पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ पांच मामले दर्ज किए हैं। इनसे पुलिस ने 109 किलो से अधिक पटाखे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल के मुताबिक उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी और द्वारका से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक 52 किलो पटाखा द्वारका जिले से बरामद किए गए हैं। जबकि सबसे कम 10 किलो बाहरी जिला से जब्त किए गए हैं। वहीं पटाखा जलाते हुए उत्तरी और पश्चिमी जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पटाखा जलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन