फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police 75th raising day Union home minister shah took parade salute commissioner Asthana says 25 percent women employee in force till 2025

दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस: गृहमंत्री ने ली परेड की सलामी, सीपी बोले- 2025 तक महिला कर्मियों की संख्या होगी 25 प्रतिशत

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
सार

अमित शाह ने स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस अफसरों, जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्यों व वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली पुलिस आगे भी इसी समर्पण व सेवाभाव से पब्लिक की सेवा के साथ-साथ दिल्ली की सुरक्षा करती रहेगी।

विज्ञापन
Delhi Police 75th raising day Union home minister shah took parade salute commissioner Asthana says 25 percent women employee in force till 2025
delhi police raising day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के बीच दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को अगले 5 साल और 25 साल के बेहतर लक्ष्यों के साथ रोडमैप तैयार करने के लिए कहा। न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप के परेड ग्राउंड में स्थापना दिवस को दिल्ली पुलिस ने भव्यता के साथ मनाया। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परेड की सलामी ली। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य मंत्री (संचार) देवुसिंह जे. चौहान और पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के साथ दिल्ली पुलिस स्मारक टिकट जारी किया। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को कोविड महामारी और दिल्ली दंगों के दौरान निभाई गई भूमिका और विशेष रूप से दंगों की निष्पक्ष और सख्ती से जांच करने के लिए के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कोविड महामारी के दौरान असाधारण काम किया और इस दौरान कई आतंकी कोशिशों को नाकाम किया। उन्होंने कहा कि, इन 75 वर्षों में दिल्ली पुलिस ने शांति सेवा और न्याय को अपने कठिन परिश्रम व समर्पण से सही मायनों में जमीनी स्तर पर चरितार्थ किया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पूरे देश के सामने राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजधानी होने के नाते आतंकवाद, नारकोटिक्स और राजनयिक क्षेत्र की सुरक्षा की चुनौतियां दिल्ली पुलिस के सामने है। दिल्ली पुलिस ने समय के साथ और आने वाली चुनौतियों में अपने आपको तैयार किया है और बदला भी है। इसीलिए दिल्ली पुलिस का आज दुनिया भर में सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस अफसरों, जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा कार्यों व वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली पुलिस आगे भी इसी समर्पण व सेवाभाव से पब्लिक की सेवा के साथ-साथ दिल्ली की सुरक्षा करती रहेगी। अमित शाह ने कहा दिल्ली पुलिस ने समय के साथ बेहतरीन ढंग से खुद को अपग्रेड किया है। सभी चुनौतियों का उसी हिसाब से सामना किया है।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव अजय भल्ला, आईबी डायरेक्टर अरविंद कुमार, सीबीआई सुबोध कुमार जायसवाल समेत अनेकों पूर्व पुलिस कमिश्नर, व पुलिस जवानों के परिवार मौजूद रहे। 

रोहिणी में पुलिस उपायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया
समारोह के बाद दोपहर को गृह मंत्री रोहिणी पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली पुलिस के नवनिर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। गृहमंत्री अमित शाह ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी पुलिस व सशक्त बलों के लिए बेहतर कार्य आवासीय और स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। पुलिस कर्मी निश्चिंत होकर जनता व देश की सेवा कर सकें।

प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
गृह मंत्री ने इस अवसर पर पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। साथ ही समिति की पुस्तक 'कोशिश एक आशा' के 5वें संस्करण का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि, पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा संचालित सेवा कार्य हम सभी को प्रेरणा देते हैं।

दंगे में शहीद हवलदार रतन लाल के स्मृति में विशेष पदक
दिल्ली के दंगे में शहीद हुए हवलदार रतन लाल की स्मृति में एक विशेष पदक समर्पित किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने 62 पुलिस कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और जीवन रक्षा पदक के लिए पदक भी प्रदान किए। दंगे के दौरान जान की बाजी लगाने वाले पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा सहित कई पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

कंझावला सर्वश्रेष्ठ थाना 
75वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ थानों को पुरस्कृत किया। इस बार कंझावला को सर्वश्रेष्ठ थाने का इनाम मिला है। वहीं कृष्णा नगर को दूसरा जबकि कश्मीरी गेट थाने को तीसरा पुरस्कार मिला है। कंझावला थाना प्रभारी जरनैल सिंह, कृष्णा नगर थाना प्रभारी रजनीश कुमार और कश्मीरी गेट थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि से ट्रॉफी ग्रहण किया।

पुलिस के समक्ष सुरक्षा की चुनौतियां
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजधानी होने के नाते आतंकवाद, नारकोटिक्स और राजनयिक क्षेत्र की सुरक्षा की चुनौतियां दिल्ली पुलिस के सामने है। दिल्ली पुलिस ने समय के साथ और आने वाली चुनौतियों में अपने आपको तैयार किया है और बदला भी है। इसीलिए दिल्ली पुलिस का आज दुनिया भर में सम्मान है।

महिला और कमजोर वर्ग की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: पुलिस आयुक्त 
पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि महिला और कमजोर वर्गों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी को कुल संख्या के एक चौथाई तक बढ़ाना है। दिल्ली पुलिस हमेशा आगे बढ़ी है और हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान 79 पुलिस कर्मियों ने अपनी जान गंवाई। दिल्ली पुलिस डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अग्रिम पंक्ति में रही और नागरिकों की हर संभव सहायता प्रदान की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बल अपने कर्मियों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है और उसने चालू वर्ष में पांच हजार से अधिक पदोन्नति दी है। जिसमें 48 आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन हैं।


45 पुलिस कर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 164 मृतक पुलिस कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई।पुलिस आयुक्त ने कहा कि कर्मियों की ड्यूटी के घंटे भी तय करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल केंद्र स्थापित किए गए हैं जो मुख्यधारा से भटक गए हैं। ऐसे पचास हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न कौशल में प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें नौकरी या व्यवसाय स्थापित करने के अवसर भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने पीसीआर के लिए प्रतिक्रिया समय को आठ मिनट से घटाकर चार मिनट करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed