फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi paint factory caught fire in alipur many people died all update in hindi

दिल्ली में 11 जिंदा जले: दूर तक दिखीं पेंट फैक्टरी में लगी आग की लपटें... धमाके के साथ फटे ड्रम; भयावह था मंजर

Fri, 16 Feb 2024 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 03:13 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली की अलीपुर में एक पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई, अभी दमकल कर्मियों का तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन
Delhi paint factory caught fire in alipur many people died all update in hindi
Delhi paint factory fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर में एक पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत के बाद दमकल कर्मियों का तलाशी अभियान जारी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, फैक्टरी में दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है। अग्निकांड में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या की प्रयास की धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने बताया कि दो पेंट और केमिकल गोदाम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार घायल हैं। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। लोकनायक अस्पताल में दो मरीज भर्ती हुए हैं। 
विज्ञापन


अलीपुर के रिहायशी इलाके में फैक्टरी में आग लगने के बाद कई धमाके हुए। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्टरी में हादसे के समय मजदूर कार्य में जुटे थे, अचानक लगी आग के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका तक न मिला। आग इतनी भयानक थी कि लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी में केमिकल के ड्रम होने के कारण आग तेजी से फैल गई, चीख-पुकार के बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के बीच कई लोग मामूली घायल हो गए। आग ने स्टेशनरी व टेलर की दुकान, सैलून, ढाबा, किराना स्टोर व सामने वाले घरों को चपेट में ले लिया। 

इसके अलावा फैक्टरी के अंदर खड़े वाहन और बाहर स्कार्पियों कार और बाइक भी जल गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार के मुताबिक, दो लोगों को सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। किसी भी जले हुए मरीज को अस्पताल में लाया नही गया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की हालत स्थिर है।

 

काफी मात्रा में जमा था केमिकल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद फैक्टरी में कई धमाके हुए। रिहायशी इलाके में होने की वजह से आग से वहां दहशत फैल गई। फैक्टरी में 24 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। वहां काफी मात्रा में केमिकल था। आग नजदीकी घरों में फैलने से दीवारें तपने लगीं। पुलिस ने वहां रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। फैक्टरी का धुआं नजदीकी घरों में भी घुस गया।  

घायलों की पहचान
1. ज्योति पत्नी सुनील उम्र 42 वर्ष
2. दिव्या पुत्री सुनील 20 वर्ष
3. मोहित सोलंकी पुत्र जगत सोलंकी 34 वर्ष।
4. कांस्टेबल करमबीर

'मेरे पिताजी का कुछ पता नहीं चल रहा'
उधर, अपने पिता की तलाश में बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे किराड़ी में रहने वाले 16 साल के हर्ष ठाकुर का कहना है कि कल से पिता नहीं मिल रहे। घर में मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अकेले कमाने वाले हैं। घर में बड़ी बहन है, जो 12वीं में पढ़ती है और हम दो छोटे भाई हैं। मैं  दसवीं में हूं और छोटा भाई आठवीं में है। घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मां हाउसवाइफ है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार टूट गया है। अब समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। घर का खर्च कैसे चलेगा। बहन की पढ़ाई कैसे होगी। पिता जो कमाते थे उन्हें पैसों से हमारी पढ़ाई होती थी घर का खर्च चलता था। यहां अस्पताल वाले भी हमारी मदद नहीं कर रहे हैं पता नहीं पिता कहां है भगवान ही मालिक होगा।

 

'भाई का कुछ पता नहीं चल रहा'

नरेला आग के बाद लापता विशाल गौड़ के बड़े भाई धर्मेंद्र गौड़ परिजनों के साथ बाबू जगजीवन राम मोर्चरी के बाहर पहुंचे। धर्मेंद्र गौड़ का कहना है कि उनका 18 साल का भाई नरेला फैक्टरी में एक लगाने का काम करता था घटना के बाद से वह नहीं मिल रहा है। फिलहाल उनकी तलाश के लिए वह अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं यहां पर सुबह 6:00 बजे से खड़े हैं लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

बाबू जगजीवन राम की मोर्चरी में अपने चचेरे भाई रामसूरत सिंह को तलाश में पहुंचे उदय का कहना है कि वह अपने भाइयों के साथ सोनिया विहार में रहते थे। कुछ समय पहले ही नरेला में उन्होंने रेक लगाने का काम शुरू किया था। कल हुई घटना के बाद से भाई नहीं मिल रहे हैं। उनकी तलाश के लिए कई अस्पतालों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। हम परेशान हैं प्रशासन के तरफ से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। सुबह 6:00 बजे से अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं।
 

सीएम केजरीवाल ने किया दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर का दौरा किया। इस दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी करमबीर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। करमबीर साहस दिखाकर आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे हुआ, जिस पर दमकल की 22 गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आग की चपेट में पांच दुकानें व गाड़ियां भी आ गईं। आग का कारण पता नहीं चला है। फरार फैक्टरी मालिक अखिल की तलाश की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

 

सीएम केजरीवाल ने किया मुआवजे का एलान
घटना स्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। हम मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देंगे। गंभीर घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 20 हजार रुपये देंगे। सीएम ने साथ ही कहा कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं। इसकी जानकारी मिली। मैं इसकी जांच के आदेश दूंगा। फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

भाजपा नेता अलीपुर आग दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मिले
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अलीपुर जाकर दुर्घटनाग्रस्त एक पेंट फैक्टरी में मृत 11 मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों से मिले। भाजपा नेता का आरोप है कि यह घटना दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम के फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है। इसकी जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर कैसे एक इतनी खतरनाक फैक्टरी इतनी आबादी के क्षेत्र में चल रही थी। सचदेवा ने भाजपा की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को अंत्येष्टि सहयोग में 50 हजार एवं घायलों के इलाज में सहयोग के लिए 25 हजार की सहायता राशि की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed