{"_id":"6088684267ac50097d726d08","slug":"delhi-oxygen-tanker-stuck-at-singhu-border-delhi-police-make-green-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स के लिए ऑक्सीजन लेकर निकला टैंकर सिंघु बॉर्डर पर फंसा, पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स के लिए ऑक्सीजन लेकर निकला टैंकर सिंघु बॉर्डर पर फंसा, पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाला
Wed, 28 Apr 2021 01:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:08 AM IST
सार
अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। एम्स के लिए निकला ऑक्सीजन टैंकर सिंघु बॉर्डर पर ट्रैफिक में फंस गया। अलीपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो फौरन एक टीम को टैंकर को निकालने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। एम्स के लिए निकला ऑक्सीजन टैंकर सिंघु बॉर्डर पर ट्रैफिक में फंस गया। अलीपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो फौरन एक टीम को टैंकर को निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
टैंकर में दस हजार लीटर ऑक्सीजन मौजूद थी। दूसरी ओर एम्स में भी ऑक्सीजन खत्म होने वाली थी। ऐसे समय में पुलिस ने समझदारी से काम लेकर टैंकर को बाहर निकाला और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे समय से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.07 बजे अलीपुर थाने को सूचना मिली कि एम्स के लिए निकला ऑक्सीजन टैंकर सिंघु बॉर्डर पर फंस गया है। सूचना मिलने के बाद फौरन एसएचओ अलीपुर, ईआरवी स्टाफ और हवलदार मदन के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
रास्ते में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण वहां जाम की स्थिति बनी हुई थी। तुरंत रास्ते को खुलवाया गया। इसके बाद टैंकर को वहां से निकाला गया। बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टैंकर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से एम्स अस्पताल में समय से ऑक्सीजन पहुंच गई। अस्पताल में कई सौ मरीज भर्ती हैं।