{"_id":"5f7b07e31105907fec4ec475","slug":"delhi-owner-set-fire-to-empty-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली कराने के लिए मालिक ने खुद ही लगा आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली कराने के लिए मालिक ने खुद ही लगा आग
Mon, 05 Oct 2020 05:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:17 PM IST
सार
- - आग लगाने के बाद खुद ही पहुंचा थाने, कहा किराएदार ने लगाई आग
- - सीसीटीवी फुटेज से खुला सारा राज, गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णा नगर में मालिक ने दुकान खाली कराने के लिए खुद ही आग लगा दी। आरोपी दुकान के ऊपर रहता था। वारदात के बाद उसने थाने जाकर किराएदार पर ही दुकान में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज से दुकान मालिक की सारी पोल खुल गई। फुटेज में आरोपी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। दुकान खाली कराने का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुभाष चंद जैन (56) परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। इनका कपड़ों का कारोबार है। करीब डेढ़ साल पूर्व सुभाष चंद ने गली नंबर-14, शांति मोहल्ला में 40 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर हुकुम सिंह की दुकान ली थी। दुकान के ठीक ऊपर खुद हुकुम सिंह पत्नी के साथ रहता है। आरोप है कि हुकुम सिंह ने अनुबंध से पहले ही पीड़ित पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया। आरोप है कि शनिवार तड़के हुकुम सिंह ने दुकान की डुप्लीकेट चाबी से शटर खोला और वहां रखे कपड़ों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला।
विज्ञापन
बाद में दुकान को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद आरोपी दुकान के ऊपर बने घर में पहुंचा और एक राहगीर की मदद से जीने का ताला बाहर से लगवा दिया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पड़ोसियों से सुभाष को आग की खबर मिली। इस बीच सुबह दस बजे हुकुम सिंह कृष्णा नगर थाने पहुंचा और सुभाष चंद जैन व उनके परिवार पर जिंदा जलाने का आरोप लगाने लगा। उसका कहना था कि दुकान में आग खुद सुभाष ने लगा दी ताकि आग ऊपर तक पहुंचे और हुकुम और उसका परिवार भी जल जाए। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन