फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: OPD service stopped today at Ambedkar Hospital in Rohini

Delhi : रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल में आज ओपीडी सेवा ठप, महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हिंसा का विरोध

Thu, 12 Jun 2025 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:25 AM IST
सार

हिंसा के विरोध में अलग-अलग आरडीए और मेडिकल एसोसिएशन सामने आ रही हैं। बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Delhi: OPD service stopped today at Ambedkar Hospital in Rohini
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई शारीरिक हिंसा के विरोध में अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से ओपीडी सेवा बंद करने का एलान किया है। हिंसा के विरोध में अलग-अलग आरडीए और मेडिकल एसोसिएशन सामने आ रही हैं। बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन डॉक्टर पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल की आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अनिर्बान भौमिक ने कहा कि इस घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने इमरजेंसी कॉल करने से मना कर दिया। जांच अधिकारी ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पीड़िता को डराने का प्रयास किया। पुलिस गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर दोषियों को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत नहीं कर सकी। साथ ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड नहीं कराया गया।
विज्ञापन


इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क की स्थायी समिति के संयोजक डॉ. करन जुनेजा ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस मामले की फास्ट ट्रैक जांच कराने, केंद्रीय स्वास्थ्य देखभाल संरक्षण कानून लागू करने, 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, राष्ट्रीय हेल्पलाइन की स्थापना सहित कई मांगें की गई हैं। इसके अलावा बुधवार को डॉक्टरों ने घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में नवजात की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया था। डॉक्टर ने शिकायत दी है कि जब वह अपने वार्ड में जा रही थी, तभी उन पर वार्ड में भर्ती महिला के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। इस दौरान गला दबाने, कपड़े फाड़ने की घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed