फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Onion Price Onions will be sold for Rs 25 per kg in Delhi know where and how to buy

Onion Price: दिल्ली में आज से 25 रुपये KG मिलेगा प्याज, जानिए कहां और कैसे खरीदें; आगे भी है ये प्लान

Mon, 21 Aug 2023 12:27 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 12:27 AM IST
सार

सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा बिक्री की जाएगी। एनसीसीएफ पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है और अब उसे खुदरा बफर प्याज का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन
Delhi Onion Price Onions will be sold for Rs 25 per kg in Delhi know where and how to buy
प्याज - फोटो : iStock

विस्तार

टमाटर के बाद प्याज की कीमतें लोगों को 'रुला' रहीं हैं। दिल्ली में कई जगह प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो के पार बिक रहा है। ऐसे में सरकार ने टमाटर के बाद प्याज को भी सस्ती दर पर बेचने का निर्णय लिया है। एनसीसीएफ (भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेगा। एनसीसीएफ पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है और अब उसे खुदरा बफर प्याज का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा है कि शुरुआत में दिल्ली में बफर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की जाएगी। जिसके तहत एनसीसीएफ की मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और धीरे-धीरे अधिक क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू प्लेस और ओखला में स्थित अपने दो खुदरा दुकानों के माध्यम से भी प्याज बेचेगा।

विज्ञापन

सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया है। इस वर्ष बफर के लिए 2 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी निर्णय लिया गया है। एनसीसीएफ ने ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्याज बेचने की भी योजना बनाई है, इसके लिए वह काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed