फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi on high alert after Khameneis death 15000 soldiers deployed

Khamenei Killed: दिल्ली में अलर्ट, 15 हजार जवान तैनात, पिकेट लगाकर ली जा रही तलाशी; जुलूस-धरना-प्रदर्शन पर रोक

Sun, 01 Mar 2026 10:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Mar 2026 10:21 PM IST
सार

चाणक्यपुरी इलाके में स्थित अमेरिकी, ईरानी, इजरायली और अन्य पश्चिमी देशों के दूतावासों व उच्चायोग के बाहर क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और कमांडो को तैनात किए गए हैं। वहां आने वाले लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi on high alert after Khameneis death 15000 soldiers deployed
ईरान दूतावास के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की सूचना मिलते ही दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई। दिल्ली के तमाम इलाकों में चौकसी बरती जा रही है और दिल्ली के सभी जिलों में करीब पंद्रह हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है। दूतावासों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पिकेट लगाकर वाहनों और राहगीरों की सघन जांच की जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए बिना अनुमति किसी भी तरह के जुलूस, धरना-प्रदर्शन या सभा पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले में खामेनेई की मौत की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को जिले के संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-वन रविंद्र यादव और स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-टू मधुप तिवारी ने रेंज के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी हालात की समीक्षा की और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजधानी के तमाम इमामबाड़ों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। खासतौर पर शिया समुदाय से जुड़े इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जामा मस्जिद, चांदनी चौक, ओखला, जाफराबाद, सीलमपुर, मुस्तफाबाद, लाजपत नगर, करोल बाग और शाहदरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पिकेट लगाई गई और वहां पर पुलिस बल तैनात किए गए। इन इलाकों में पैदल गश्त करने और लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चाणक्यपुरी इलाके में स्थित अमेरिकी, ईरानी, इजरायली और अन्य पश्चिमी देशों के दूतावासों व उच्चायोग के बाहर क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और कमांडो को तैनात किए गए हैं। वहां आने वाले लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। दूतावास के आस पास वाहनों की आवजाही को नियंत्रित किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर सेल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं। अशांति फैलाने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बस अड्डे, मॉल और प्रमुख बाजारों में पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने सभी लोगों से शांति बहाल रखने की अपील की है। सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समितियों, धार्मिक नेताओं और सामाजिक संगठनों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed