{"_id":"683cbc9fb5e7678e5b080bdc","slug":"delhi-nigerian-arrested-with-282-grams-of-cocaine-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 282 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 282 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है कीमत
Mon, 02 Jun 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:19 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 282 ग्राम उम्दा किस्म की कोकीन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ का धंधा करने के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेविड लीने के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 282 ग्राम उम्दा किस्म की कोकीन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।
वर्ष 2015 में मेडिकल वीजा पर आया डेविड अवैध रूप से भारत में अपने परिवार के साथ रह रहा था। भारत में रहने के दौरान आरोपी ने पहले सैलून खोला। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया। काम न चलने पर इसने पत्नी के साथ मिलकर अफ्रीकी कम्यूनिटी के लिए एक किचन भी खोला था।
विज्ञापन
फायदा नहीं होने पर छह माह पूर्व ही उसने अन्य नाइजीरियाई नागरिक लियो के कहने पर मादक पदार्थों का धंधा शुरू किया था। अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया, आरोपी को महाबीर नगर, तिलक नगर से दबोच लिया गया। उसके पास मौजूद बैग से पुलिस को 282 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
विज्ञापन