फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Three teenagers who went to take bath in Haiderpur canal died due to drowning

Delhi : हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, साथी देखते रहे पर बचा न सके; नहीं आता था तैरना

Thu, 18 Apr 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:56 AM IST
सार

तीनों भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के समय किशोरों के साथी उन्हें डूबता देखते रहे।

विज्ञापन
Delhi News: Three teenagers who went to take bath in Haiderpur canal died due to drowning
दमकलकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली की हैदरपुर नहर में बुधवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के समय किशोरों के साथी उन्हें डूबता देखते रहे। दमकलकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला, जिन्हें अंबेडकर अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों की पहचान आयान (13), रेहान (14) और अंकित (15) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को दोपहर 3:30 बजे तीन किशोरों के हैदरपुर नहर में डूबने की पीसीआर कॉल मिली थी, तुरंत दमकलकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन कर काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला। पीसीआर कॉल एक बच्चे के रिश्तेदार ने की थी, जोकि राजीव नगर कॉलोनी भलस्वा डेयरी का रहने वाला था, जिसके बाद तीनों के परिवार वाले नहर पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों एक साथ नहाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


तैरना नहीं आता था...
तीनों किशोरों को तैरना नहीं आता था। तीनों गहराई में चले गए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण पानी में ही डूब गए। उन्होंने चिल्लाकर खुद को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन आसपास जो भी साथी थे, उनको भी तैरना नहीं आता था। इस कारण वे तीनों को बचा नहीं सके
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ किशोर गए थे नहाने
स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के लिए आसपास की गलियों के नौ किशोर गए थे। जब आयान, रेहान और अंकित डूब रहे थे, तो उन्होंने हाथ पैर मारकर बचाने के लिए शोर भी मचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed