फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Ruckus by BJP in Delhi Assembly, BJP MLAs thrown out from House

Delhi: जल बोर्ड घोटाले पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा, सदन से भाजपा विधायकों को किया गया बाहर

Mon, 08 Apr 2024 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में जल बोर्ड घोटाले को लेकर भाजपा ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की है।

विज्ञापन
Delhi News Ruckus by BJP in Delhi Assembly, BJP MLAs thrown out from House
दिल्ली विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा विधायकों ने जल बोर्ड में घोटाले संबंधी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा कराने की मांग की थी। लेकिन अध्यक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


इस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सभी विधायकों को सदन से मार्शल बाहर करा दिया।
 

भाजपा का हंगामा
भाजपा विधायकों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड में घोटाला किया है। वह इस मामले को दबाने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने की माफी मांगने की मांग
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायकों के धरने में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के शामिल होने का खड़ा विरोध किया। उन्होंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है साथ ही उनसे मांग की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिषद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनको विधानसभा में प्रवेश दिलवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed