फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Neighbor molested girl child family caught accused and handed him over to the police

Delhi News: मासूम से पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Sat, 24 Dec 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 24 Dec 2022 11:03 PM IST
सार

पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। वह पास के स्कूल में कक्षा यूकेजी में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में उसकी मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बच्ची ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Delhi News: Neighbor molested girl child family caught accused and handed him over to the police
बच्ची से छेड़छाड़ - फोटो : Social media

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। घर लौटने के बाद बच्ची ने सारी बात अपनी मां से बताई। गुस्साए परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। वह पास के स्कूल में कक्षा यूकेजी में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में उसकी मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बच्ची ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और सारी बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन


आरोपी युवक पड़ोस में रहता है। परिवार वालों ने आसपास के लोगों को सारी बात बताई और उनकी मदद से आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई और उसकी मां की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed