फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News maid used to steal with her daughter

Delhi: नाबालिग बेटी के साथ घर में चोरी करती थी घरेलू सहायिका, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; गहने-नकदी बरामद

Sat, 04 Mar 2023 07:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

गिरफ्तार मां बेटी बुध विहार इलाके में रहती है। वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। दो मार्च को पुलिस को बुध विहार के एक मकान में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर शिकायतकर्ता रीना मिली, जिसने अपनी घरेलू सहायिका और उसकी बेटी पर चोरी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Delhi News maid used to steal with her daughter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय विहार इलाके में एक घरेलू सहायिका अपनी नाबालिग बेटी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला एक महीना जिस घर में काम कर रही थी, उसी घर में बेटी की मदद से चोरी की। बृहस्पतिवार को घर की मालकिन ने चोरी की शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरे में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मां बेटी को पकड़ लिया। पुलिस इनके घर से गहने और रुपये बरामद कर लिया है और महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार मां बेटी बुध विहार इलाके में रहती है। वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। दो मार्च को पुलिस को बुध विहार के एक मकान में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर शिकायतकर्ता रीना मिली, जिसने अपनी घरेलू सहायिका और उसकी बेटी पर चोरी करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि घर से गहने और नकदी गायब हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें घरेलू सहायिका की बेटी को पर्स से रुपये निकालते हुए देखा गया। चोरी के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने घरेलू सहायिका और उसकी बेटी को पकड़कर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर उसके घर से तीन सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी और छह सौ रुपये बरामद कर लिए। बरामद गहने का वजन 240 ग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी महिला को एक महीना पहले ही काम पर रखा गया था। वह काम पर अपनी नाबालिग बेटी को लेकर आती थी और उसकी मदद से घर में चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस महिला के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed