फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News : CBSE released question bank for board exams

Delhi: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया प्रश्न बैंक, तैयारियों में मिलेगी मदद

Wed, 04 Jan 2023 07:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Jan 2023 07:38 AM IST
सार

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के आधार पर कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक तैयार किया है। नई शिक्षा नीति में रटने वाली शिक्षा से योग्यता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi News : CBSE released question bank for board exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न बैंक जारी किया है। इसमें कक्षा 9 व 10 के लिए 40% और कक्षा 11 व 12 के लिए 30% योग्यता आधारित प्रश्न शामिल किए गए हैं। प्रश्न बैंक से बच्चों को परीक्षा से पहले खुद का मूल्यांकन करने और तैयारियों में मदद करेगी।
विज्ञापन


सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के आधार पर कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक तैयार किया है। नई शिक्षा नीति में रटने वाली शिक्षा से योग्यता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ने पर जोर दिया गया है। 21वीं सदी में विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से जुड़ी चुनौतियों का समाधान समुचित तरीके से करने पर पूरा फोकस है। इस क्वैश्चन बैंक को उसी के अनुरूप तैयार किया गया है। सीबीएसई ने कुछ विषयों के क्वेश्चन बैंक प्रकाशित किया है। यह छात्रों की परीक्षा की तैयारियों के बिल्कुल अनुकूल हैं।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी विद्यालयों को इस क्वेश्चन बैंक से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है और निर्देशित किया गया है कि वह इस जानकारी को सभी हितधारकों तक प्रसारित करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित छात्रों को कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक का समय रहते पर्याप्त अभ्यास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर उपलब्ध है क्वेश्चन बैंक 
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि कॉम्पटेंसी क्वेश्चन बैंक के डिजाइन को छात्र शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद एग्जामिनेशन/एकेडमिक्स, क्वेश्चन बैंक, एग्जामिनेशन कॉम्पटेंसी बेस्ड ऑप्शन पर क्लिक करते हुए क्वेश्चन बैंक तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed