फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi news: BKU asks for five lakh tricolor from Delhi government for tractor march

ट्रैक्टर मार्च के लिए भाकियू ने दिल्ली सरकार से मांगे पांच लाख तिरंगे

Fri, 15 Jan 2021 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 04:33 AM IST
सार

  • संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ऐतिहासिक होगा ट्रैक्टर मार्च
  • शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे राजपथ, हिंसा करने वालों की संगठन में कोई जगह नहीं

विज्ञापन
Delhi news: BKU asks for five lakh tricolor from Delhi government for tractor march
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 50 दिन हो चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी कानूनों को लेकर गतिरोध बरकरार है। किसानों का कहना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक होगा। 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर राजपथ तक शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार से पांच लाख तिरंगे मांगे गए हैं। 26 जनवरी को पुलिस का डंडा भी खाली नहीं रहेगा। उस पर भी तिरंगा लगाया जाएगा।

विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आरपार की लड़ाई के लिए आए हैं। अभी तो आंदोलन की शुरुआत है। यह लंबे समय तक चलेगा। केंद्र सरकार तीनों कानून वापस ले ले, एमएसपी पर कानून बना दे और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर दे। किसान यहां से चले जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई लाख ट्रैक्टर दिल्ली की सड़कों पर चलेंगे। पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। उपद्रव करने की कोशिश करने वालों को आंदोलन से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे व्यक्ति कि यहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवा किसानों से कहा कि सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से ही यह आंदोलन लंबा चलेगा। इसलिए सभी को धैर्य रखना होगा और लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान का अलग होना किसानों की वैचारिक जीत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान का सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई समिति से अलग होने के विषय में टिकैत ने कहा कि यह किसानों की वैचारिक जीत है। किसान संगठन मान को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed