फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Neighbor attack on family with stick while they are watching TV in loud voice, three injured

दिल्ली: तेज आवाज में टीवी चलाने पर पड़ोसी ने डंडे से किया जानलेवा हमला, मासूम समेत तीन जख्मी

Tue, 22 Dec 2020 10:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Dec 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Neighbor attack on family with stick while they are watching TV in loud voice, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गीता कालोनी इलाके में महज तेज आवाज में टीवी चलाने पर एक सनकी पड़ोसी ने 10 साल के मासूम व दो महिलाओं पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में अरुण (10) उसकी मां सविता (30) और पड़ोसी महिला पूनम (30) को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से मासूम की हालत नाजुक होने पर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अरुण के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी राम प्रवेश (40) के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से संभल, यूपी की रहने वाली पूनम परिवार के साथ गीता कालोनी में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति व तीन बच्चे हैं। इसके पड़ोस में सविता अपने परिवार के साथ रहती है। पूनम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी सविता अपने बेटे अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। घर पर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। वहां बच्चे खेल भी रहे थे। इस बीच इनके पड़ोस में रहने वाला राम प्रवेश वहां पहुंचा और पूनम के साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


उसका कहना था कि उसके घर में टीवी बहुत तेज चलता है। विरोध करने पर आरोपी डंडे ले आया और उसने पूनम पर हमला कर दिया। सविता उसे बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी डंडे से हमला कर दिया। अपनी मां पर हमला होते देखकर अरुण भी वहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने इसके बाद भी कोई कसर नहीं छोड़ी और अरुण के सिर पर भी डंडा दे मारा। डंडा लगते ही वह गिर गया। दोनों महिलाएं भी बेहोश हो गई। शोर-शराबा सुनकर बाकी पड़ोसी आए तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed