दिल्ली: त्रिलोकपुरी मेट्रो के पास मिले दो संदिग्ध बैग, जांच में ये बात आई सामने
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली इन दिनों हाईअलर्ट पर है। ऐसे में गाजीपुर फूल मंडी के बाद त्रिलोकपुरी में दो बैग मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
दिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो के पास बुधवार दिन में दो संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि दोनों ही बैग्स में कुछ संदिग्ध नहीं है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक के अंदर मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर आसपास की जगह को खाली करा लिया गया है। लोकल पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों बैग की जांच की तो उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को इसकी सूचना दोपहर 1:00 बजे मिली थी, मौके पर दमकल की गाड़ी और बम निरोधी दस्ता भी मौजूद रहे। बैग में एक टिफिन और चार्जर निकलने की सूचना है।
डीसीपी ने बताया नहीं मिला कुछ संदिग्ध
पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि उन्हें पीसीआर पर दो अज्ञात बैग मिलने की सूचना मिली थी। हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं और पाया कि उन बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। यह सिर्फ बैग उठा ले जाने का मामला था। हमने उस शख्स की पहचान कर ली है जिसका यह बैग है, हम उसे जल्द ही लौटा देंगे।
A PCR call was received regarding two unidentified bags. Our teams reached the spot and found that nothing suspicious is there. It's a case of bag lifting. We've identified the person and will handover the belongings: DCP (East), Delhi, Priyanka Kashyap pic.twitter.com/A17LyWZzzH
— ANI (@ANI) January 19, 2022
Delhi police say it has received a call from the Trilokpuri area regarding two unidentified bags. The investigation is underway, police added. pic.twitter.com/0C8Isc1znh
— ANI (@ANI) January 19, 2022