फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR weather updates change in climate due to strong wind Palam reported most warm

दिल्ली-एनसीआर: तेज हवाओं ने रोकी बढ़ते तापमान की चाल, 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, पालम सबसे ज्यादा गर्म

Mon, 25 May 2020 08:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather updates change in climate due to strong wind Palam reported most warm
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली तेज हवाओं ने सोमवार को पारे की चाल रोक दी। 24 घंटे के भीतर दिल्ली के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 44 डिग्री सेल्सियस के साथ तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

विज्ञापन


हालांकि, पालम का तापमान इस सीजन में अबतक का सबसे ज्यादा 46.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पालम के साथ आया नगर का इलाका भी लू की चपेट में रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद है। 
विज्ञापन


28 मई के बाद मौसम दोबारा करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में 35 किमी प्रति घंटा की चाल से हवाएं चलीं। इससे गर्मी होने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। दिल्ली का तापमान रविवार के 44.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूरी दिल्ली में लू नहीं चली। इसकी जगह सिर्फ पालम व आया नगर के मॉनीटरिंग स्टेशन ही लू की चपेट में रहे। दोनों इलाकों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। 

पालम में तो सोमवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि सतह पर चलने वाली हवाओं के तेज होने से से गर्मी का एहसास तो बना रहा, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। अगर हवाओं की चाल सामान्य होती तो दिल्ली का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता। 

हवा का रुख बदलने पर 28 से कम होगा तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई को हवा का रुख बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर में हलाएं उतर पश्चिमी की जगह पूरब से आएंगी। वहीं, इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहेगा। इससे 28 मई की देर रात से 30 मई तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

अनुमान है कि 28 को अधिकतम तापमान 43 रहेगा। 31 मई तक इसके 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों के मिले-जुले असर से तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed