Delhi-NCR Rain: दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, नोएडा में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिल्ली से सेट नोएडा में बारिश हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम के करवट लेने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली से सटे नोएडा में बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बारिश जारी है।
नोएडा में तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश
शहर में शाम से मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ घने बदल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से मौसम सुहाना बना था। ऐसे में हल्के बादलों की आवाजाही लगी थी। शाम 5 बजे के बाद तेज धूल भरी आंधी आई और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस खुशनुमा मौसम का यह दौर अभी अगले सप्ताह के अंत तक बना रहेगा। मौसम विभाग ने आठ मई के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सात से नाै मई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मंगलवार को सुबह से ही बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन के समय तेज धूप निकली। इसने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।
रिज रहा सबसे गर्म
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 34.6, पालम व आया नगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 21.1, आया नगर में 21.4 और पालम में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें: Delhi Mock Drill: स्कूलों में हुई मॉक ड्रिल, अस्पताल अलर्ट; जानें विषय परिस्थितियों में क्या करें और क्या नहीं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.