{"_id":"5eda35ad8ebc3e902f36dcfa","slug":"delhi-ncr-weather-update-many-parts-receives-rainfall-with-thunderstorm-and-gusty-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-फरीदाबाद में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, 10 जून तक ऐसे ही रहेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-फरीदाबाद में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, 10 जून तक ऐसे ही रहेंगे हालात
Fri, 05 Jun 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
आज दिल्ली में मौसम का अपडेट
- फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने के बाद अब शाम को दिल्ली और फरीदाबाद में बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही अन्य इलाकों में मौसम खुशगवार हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को 10 जून तक भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी और आसपास के मैदानी भागों में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। आज भी राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, ओडिशा में 10 जून से भारी बारिश होने के आसार हैं। दरअसल पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 8 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने दिल्ली वासियों को बड़ी राहत की खबर देते हुए कहा कि यहां 10 जून तक गर्मी की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के मिला-जुला असर से 4 से 5 जून तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में भी 10 जून तक भीषण गर्मी की संभावना से इनकार किया है। आईएमडी ने कहा है कि इस साल उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य वर्षा होगी।
बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी के बाद बारिश का जो सिलसिला चला उसके बाद से ही तापमान में तो गिरावट आई ही है तभी से बारिश का माहौल भी लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोपहर के बाद धूप खत्म हो गई और बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाओं के बीच बारिश के भी आसार हैं।