फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR weather update in many areas light intensity rain predicted mercury dips read all update

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू, गिरते पारे ने बढ़ाई गलन

Wed, 05 Jan 2022 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Jan 2022 09:39 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार से ही मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को ही रह रहकर धूप और बादल देखने को मिल रहे थे और बुधवार सुबह से तो कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।

विज्ञापन
Delhi NCR weather update in many areas light intensity rain predicted mercury dips read all update
दिल्ली के फिरोजशाह रोड की बारिश की तस्वीरें - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और 9.00 बजे के बाद से कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में आज सुबह बारिश होने का अनुमान था जो सही साबित हुआ है।

विज्ञापन


इस वक्त दिल्ली के भी कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे पारा गिर गया है और गलन बढ़ गई है। बारिश होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मेट्रो स्टेशनों के बाहर लाइन में लगे काफी लोग भीग रहे हैं जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को मौसम रहा अलग, सर्दी में भी हुआ गर्मी का अहसास 
दिल्ली में बीते सप्ताह कड़कड़ाती सर्दी को झेल रहे थे, लेकिन मंगलवार को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। दरअसल मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते साल चार जनवरी को अधिकतम तापमान 15.8 और वर्ष 2020 में चार जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।


मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पीतमपुरा और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया। बुधवार से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। रविवार तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढ़केगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी।


मंगलवार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और स््पोट्र्स कॉम्पलेक््स में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अब बुधवार से बारिश का दौर शुरु होगा जो कि रविवार तक जारी रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहेगा। रविवार के बाद से तापमान में फिर से गिरावट होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed