फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather update east delhi rain in many areas and cloud in ncr

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश; मौसम हुआ सुहाना

Fri, 04 Jul 2025 03:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर को अचानक आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कन्हैया नगर और गाजीपुर में अचानक झमाझम बारिश हो गई। वहीं नोएडा में भी बारिश हो रही है।

विज्ञापन
delhi ncr weather update east delhi rain in many areas and cloud in ncr
दिल्ली के कन्हैया नगर में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज और गाजीपुर इलाके में झमाझम बारिश हुई है। वहीं एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा भी चल रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली में पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई हो रही है। कन्हैया नगर में भी दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा इलाके में भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 11 से राहगीर और बाइक सवार गुजरते हुए नजर आए।
विज्ञापन





बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। दिनभर आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच तीखी धूप भी निकली रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री की कमी के साथ 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 59 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यानी पूरे हफ्ते बादलों के आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। 

6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें देखी जा सकती हैं। ऐसे में 6, 7, 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 36.3, लोधी रोड और आया नगर में 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज और आया नगर में 27.4 और पालम में 26.6 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें: बवाना हत्याकांड: गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे की हत्या की गुत्थी सुलझी, नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed