फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather today imd warned of heat wave in next six days

अबकी बार अप्रैल में लू की मार : दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, अगले छह दिन हीट वेव का रहेगा प्रकोप

Sun, 06 Apr 2025 01:35 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:35 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में ही लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू चलने को लेकर छह दिन का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
delhi ncr weather today imd warned of heat wave in next six days
गर्मी का मौसम - फोटो : shiv tripathi

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लू को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले छह दिनों तक लू चलने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


आईएमडी ने रविवार को मुख्य रूप से साफ आसमान और लू चलने का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 6 बजे 161 दर्ज हुआ, जो मध्यम श्रेणी में था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather: भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, पारा पहुंचेगा 42 के पार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले आईएमडी ने दी थी चेतावनी
बीते शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही। वहीं पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक लू की स्थिति रहेगी, इसको लेकर मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान भी 40-42 डिग्री तक पहुंच जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 21-23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी गर्म हवाएं चलने से जलती चुभती गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। इस कारण से हीट वेव की स्थिति रही। वही तेज धूप से तेज गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने पांच अप्रैल को 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे एक दिन तो तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा।


एक नया पश्चिमी विक्षोभ दे रहा दस्तक
आठ अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक दे रहा है। यह विक्षोभ कमजोर है इस कारण से सात से 10 अप्रैल के दौरान तापमान 40 से पार जाने की उम्मीद है। उसके बाद तापमान और बढ़ेगा और गर्मी का प्रभाव कम होने की बजाए और तेज होगा। पांच से आठ अप्रैल तक लू की स्थिति की भविष्यवाणी विभाग ने की है। लू की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री पहुंच जाता है। यह सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक रहता है।

तापमान बढऩे के कारण अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी अधिक महसूस होगी। 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और सात अप्रैल को 40-42 डिग्री के बीच तापमान पहुंच जाएगा। 9 व दस अप्रैल को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहने और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed