फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Temperature dropped by five degrees due to rain chances of rain on Thursday as well

Weather News: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पांच डिग्री गिरा पारा, जानें अगले सप्ताह का हाल

Wed, 23 Aug 2023 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

अब तक तापमान 36 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंच गया था। यह इस साल अगस्त माह का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 000.2 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 006.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Temperature dropped by five degrees due to rain chances of rain on Thursday as well
Delhi-NCR Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश की वजह से मौसम के सुहावने होने से कई दिनों की गर्मी और उमस से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

दिल्ली में सुबह से दोपहर तक रुक-रुक के बारिश होती रही। इस कारण से कई इलाकों में जाम की स्थिति भी रही। बारिश की फुहारों से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.4 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब तक तापमान 36 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंच गया था। यह इस साल अगस्त माह का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 000.2 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 006.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर विहार में सबसे अधिक बरसात
तापमान की बात करें तो रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि मयूर विहार में 27.1, लोदी रोड में 28.4, जाफरपुर में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 015.5 मिमी दर्ज हुई। पीतमपुरा में 009.0, रिज में 008.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना है व हवा भी चलेगी। तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं 25 अगस्त के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। 25 व 26 अगस्त को तापमान 35 डिग्री व 27 से 29 अगस्त के बीच तापमान 36 व 37 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन

पूर्वानुमान: आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर बूंदा-बादी की संभावना।
अधिकतम तापमान: 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस

24 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6:52 मिनट
24 अगस्त को सूर्योदय : सुबह 5:56 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed