फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Rain Updates Heavy Rain in Noida, Gurugram and Delhi Know Monsoon Weather Update Today

Delhi NCR Weather Live: मानसून की दमदार एंट्री, दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कें बनी तालाब; ट्रैफिक जाम

Thu, 06 Jul 2023 11:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 11:08 AM IST
सार

Today Weather Delhi NCR Rain News: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही मानसून की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश के साथ सड़कों पर पानी भर गया है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Rain Updates Heavy Rain in Noida, Gurugram and Delhi Know Monsoon Weather Update Today
गाजियाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Today Weather Delhi NCR Rain News: दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश की खबर है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। लोगों को उमस से भी राहत मिली गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना है। आधे घंटे की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक घंटे से पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। साथ ही हवा भी तेज हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गर्जन के साथ हल्की बारिश हो रही है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। दिल्ली की बात करें तो नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, पटेल नगर, रेड किला, प्रीत विहार, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ में बारिश हो रही है।

बीते बुधवार की शाम को मौसम ने फिर करवट ली। घने काले बादलों ने डेरा डाला तो कुछ देर बाद ही कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। हालांकि, एक बार फिर उमस बढ़ गई। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक औसत 000.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि डीयू में शाम 5:30 बजे तक 000.5 मिमी, मुंगेशपुर में 008.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। 

वहीं पालम में 019.2, पूसा में 008.5, नजफगढ़ में 017.0, पीतमपुरा में 004.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले पांच दिन तक रुक-रुक के बारिश होने की संभावना है। यह कहीं तेज से हल्की बारिश होगी। 8 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। पांच दिन तक अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Updates Heavy Rain in Noida, Gurugram and Delhi Know Monsoon Weather Update Today
बारिश से सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर में कैसा है मौसम का हाल
वहीं दूसरी तरफ बात करें एनसीआर इलाके की तो यहां पर दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा और दादरी में बारिश हो रही है। इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, यूपी के बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुवा, हापुड़ में भी बारिश हो रही है। गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त लोग ऑफिस जाने के लिए घरों से निकल रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से सभी को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

नोएडा में बारिश से बिजली हो रही गुल

बीते बुधवार को दोपहर अचानक हुई बारिश से एक बार फिर कई इलाकों में बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी। कई सेक्टरों में करीब दो से ढाई घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर एबी केबल जलने की भी शिकायतें मिली। वहीं कुछ स्थानों पर तकनीकी खामियों के कारण बत्ती गुल हो गई। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी बिजली कटौती ने लोगों को खूब रुलाया। बिश्नौली, बादलपुर, इटैहड़ा, मिलक लच्छी समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई। बिश्नौली गांव निवासी अधिवक्ता आशीष सिंह ने विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा समेत और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पूरे दिन बिजली न आने की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed