{"_id":"659b26c28945f6e73509f753","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-update-today-chances-of-rain-on-tuesday-amidst-severe-cold-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच कल बारिश के आसार, 5वीं तक के सभी स्कूलों में 12 तक छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच कल बारिश के आसार, 5वीं तक के सभी स्कूलों में 12 तक छुट्टियां
Mon, 08 Jan 2024 04:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:03 AM IST
सार
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भीषण ठंड और कोहरे का सितम जारी है। हालांकि कई दिनों बाद रविवार को हल्की धूप खिली। मगर, शाम होते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई। खराब मौसम और कोहरे की मार रेल यातायात पर पड़ी और दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें छह घंटे की देरी से चलीं। इससे कंपकंपाती ठंड में यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
6-12वीं तक के स्कूल आज से खुलेंगे
शीतलहर से 5वीं तक के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शनिवार व रविवार के चलते प्राथमिक स्कूल 15 को खुलेंगे। वहीं, 6-12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे, लेकिन कक्षाएं सुबह 8 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी
विज्ञापन
हवा अब भी बहुत खराब श्रेणी में
रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार से तीन डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में कमी से हवा भी खराब बनी हुई है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 333 रहा। यह बहुत खराब श्रेणी में है।
जम्मू में दो की मौत
जम्मू संभाग में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 उड़ानें देरी से पहुंचीं। दिल्ली से आने वाली एक उड़ान रद्द हो गई।