Delhi Weather Flood Update: सरकार पर LG का अटैक, वीरेंद्र सचदेवा बोले- पीड़ितों की भाजपा कर रहे मदद
{"_id":"64acbbf24d726ec4410a6f5d","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-today-live-imd-heavy-rain-alert-in-delhi-gurugram-noida-yamuna-water-level-update-2023-07-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Flood Update: सरकार पर LG का अटैक, वीरेंद्र सचदेवा बोले- पीड़ितों की भाजपा कर रहे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 11 Jul 2023 07:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Jul 2023 07:13 PM IST
खास बातें
Delhi NCR Weather Update, Flood Situation in Delhi Today Live: आज भी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। बारिश के बाद बनी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
इंडिया गेट के पास धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:12 PM, 11-Jul-2023
वीरेंद्र सचदेवा बोले- पीड़ितों की भाजपा कर रहे मदद
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली सरकार ने यमुना खादर से बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के रहने के लिए कहीं भी व्यवस्थित कैंपों की स्थापना नहीं की है। भाजपा मानवीयता में यकीन करती है और उसी भावना से बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए आठ स्थानों पर राहत व भोजन कैंप की व्यवस्था कर रही है। जब तक आवश्यक होगा तब तक इसतरह का कैंप भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे।07:11 PM, 11-Jul-2023
बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के लिए भाजपा ने यमुना बाजार, सभापुर, घोंडा तीसरा पुश्ता, गांधी नगर लोहा पुल, अक्षरधाम काॅमनवेल्थ विलेज के पास, मयूर विहार-1 मेट्रो के सामने, मयूर विहार एक्सटेंशन, यमुना खादर में बाढ़ राहत शिविर लगाया है।
विज्ञापन
05:36 PM, 11-Jul-2023
उपराज्यपाल का केजरीवाल सरकार पर हमला
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल सरकार पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि समय से पहले सफाई नहीं की गई। न तो सीवर की सफाई हुई न ही यमुना की सफाई की गई। मानसून से पहले सीवर की सफाई का काम होना चाहिए था।04:31 PM, 11-Jul-2023
सौरभ भारद्वाज ने लिया जायजा
दिल्ली कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। दिल्ली सरकार की ओर से गद्दे और फ्री भोजन की व्यवस्था की गई है। दिल्ली सरकार की ओर से 2500 राहत बचाव कैंप लगाए गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने पीड़ितों से मुलाकात की।03:13 PM, 11-Jul-2023
टेंट लगाकर सड़क किनारे रहने को मजबूर लोग
यमुना में बाढ़ के हालात के बाद यमुना खादर के इलाके को प्रशासन की ओर से खाली कराया गया। लोग विकास मार्ग के किनारे टेंट लगाकर सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं।
02:46 PM, 11-Jul-2023
फंसे लोगों को निकाला जा रहा बाहर
बाहरी दिल्ली के नत्थूपुरा, बुराड़ी सहित आसपास के निचले इलाके में पानी भर गया है। वहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची हैं। लोगों के बाहर निकालकर सुरक्षिता स्थान पर ले जाया जा रहा है। मोनेस्ट्री मार्केट सिविल लाइन में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 11-Jul-2023
यमुना का जलस्तर 206.51 तक पहुंचा
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 206.51 मीटर पर जा पहुंच गया।01:44 PM, 11-Jul-2023
तटों की निगरानी के लिए सिविल डिफेंस कर्मी तैनात
यमुना के तटों पर पानी की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने सिविस डिफेंस कर्मियों को तैनात किया है। ये नदी के पानी पर नजर बनाए हुए हैं। सिविल डिफेंस कर्मी पानी बढ़ने पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे।
12:41 PM, 11-Jul-2023
लोहे का पुल किया गया बंद
भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है।
12:24 PM, 11-Jul-2023
सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा
दिल्ली के इंडिया गेट क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने से सी-हेक्सागोन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।दिल्ली: इंडिया गेट क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। pic.twitter.com/uRy4AGWbN0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 11, 2023
Traffic is affected on C- Hexagon India gate due to road cave-in near Shershah road cut. Commuters are advised to plan their journey accordingly. pic.twitter.com/fIVs9E8YrQ